logo

ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग निजी लाभ के लिए कर रही भाजपा : सैलजा

- लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी पार्टियों को आना चाहिए एक मंच पर 
 
ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग निजी लाभ के लिए कर रही भाजपा : सैलजा
- कंपनियों से भाजपा वसूल रही चंदा   
 

चंडीगढ, 26 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हिंदुस्तान एक ऐसा देश बन चुका है, जहां सरकारी तंत्र की चाबियां भाजपा के हाथ में हैं, यहां ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने इन संस्थाओं का इस्तेमाल प्राइवेट कंपनियों से वसूली के लिए किया है। योजनाबद्ध तरीके से किया गया यह भ्रष्टाचार लोकतंत्र की नींव के लिए खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आइए हम इस भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हों। देश में विरोधी पार्टियों के विरूद्ध द्वेष भाव से कार्रवाई की जा रही है। लोकतांत्रिक सिस्टम से कार्रवाई होनी चाहिए वो चाहे किसी अन्य पार्टी में हो या फिर भाजपा में। कोई नेता अगर बीजेपी में चला जाता है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी पार्टी हमारा साथ देगी उनको कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा लोकतंत्र को बचाने का है। इसमें जो भी पार्टी हमारा साथ देगी उसको साथ लेकर चलेंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड से 8252 करोड रुपए वसूल रही थी और देश की खुशियां उजड़ रही थी। धंधा बचाए रखने के लिए अंबानी की सिस्टर कंपनी ने 33 करोड़ का मुनाफा कमाकर भाजपा को 375 करोड़ चंदा दिया। इसी प्रकार केवेंटर फूडपार्क ने भाजपा को 353 करोड़ रुपए का चंदा दिया। भारती एयरटेल ने 100 करोड़ के घाटे के बावजूद भाजपा को 236 करोड़ रुपए का चंदा दिया। उन्होंने कहा कि यह सब दर्शाता है कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करके कमाई कर रही है। जो कोई कंपनी भाजपा को मोटा चंदा नहीं देती है, उसके खिलाफ एजेंसियों से रेड करवाई जाती है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है जिसमें जनता का सहयोग जरूरी है।

फोटो कुमारी सैलजा

Click to join whatsapp chat click here to check telegram