logo

BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली को। जानिए राजनितिक सफर

देखिए राजनितिक सफर
ZZZZ

जानिए BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली को। देखिए राजनितिक सफर

 पंडित मोहन लाल बड़ौली का जन्म साल 1963 में सोनीपत जिले की राई तहसील के बडौली गांव में हुआ था।

उनके पिता पंडित काली राम कौशिक विख्यात कवि थे और पंडित लख्मीचंद जी की रागनियों के प्रशंसक थे।

मोहन लाल बड़ौली पेशे से किसान भी हैं और कपड़े के व्यापारी भी रहे हैं।

मोहनलाल बडौली जी साल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। 

1995 में वे भाजपा में आए और उन्हें मुरथल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

 पंडित मोहनलाल बडोली इनेलो राज में जिला परिषद के लिए चुने गए, पहली बार भाजपा से सोनीपत में कोई व्यक्ति जिला पार्षद चुना गया।

साल 2019 में उन्होंने राई से विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार राई से भाजपा के टिकट पर कोई व्यक्ति विधायक बना।

2020 में वे भाजपा, सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने।

2021 में  हरियाणा प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री बने। 

विभिन्न चुनावों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।

2024 में सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने और लोकसभा चुनाव समिति के भी सदस्य रहे। 

फिर 2024 में ही भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">