23 मार्च को भाजयुमों मनाएगी शहीदी दिवस
BJYM will celebrate Martyrdom Day on March 23
Mar 20, 2024, 16:43 IST
सिरसा। एफ ब्लॉक स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल ने की। बैठक में 23 मार्च शाम 5 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के बारे चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष एडवोकेट दुग्गल ने कहा कि शहीद हमारे देश की अमूल्य धरोहर है। हमें शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। 23 मार्च के कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष कर्ण दुग्गल एडवोकेट ने डा. साहिल ऐलाबादी को संयोजक नियुक्त किया, जबकि संजय गुर्जर व राजीव बागड़ी को सह संयोजक नियुक्त किया और कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में चर्चा की व कार्यक्रम को किस तरह से भव्य किया जाए, इस बारे में संबोधन दिया।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)