ब्राह्मण सभा सिरसा ने चेयरमैन देव कुमार शर्मा को किया सम्मानित , जानिए पूरी खबर
Apr 15, 2024, 14:06 IST

सिरसा। ब्राह्मण समाज ने सभी समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया है। हम सब हिंदु हंै, सनातनी हैं। हिंदुओं के खिलाफ कोई भी धर्म विरोधी बात करता है, तो उसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर वो चाहे कोई हमारा अपना ही क्यों न हो। ब्राह्मण समाज की एकता के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, तभी हमारा समाज हर क्षेत्र में विकसित हो पाएगा। उक्त बातें श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा द्वारा गीता भवन मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने उपस्थित समाज के लोगों से कही। सर्वप्रथम सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा ने सभा की ओर से उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रति किए गए समर्पित भाव से कार्यों को देखते हुए सरकार की ओर से उन्हें हरियाणा बीज विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ब्राह्मण समाज से चेयरमैन बनाकर सरकार ने समाज को गौरवांवित करने का काम किया है। प्रो. शर्मा ने कहा कि देव कुमार शर्मा ब्राह्मण समाज के लोगों की हर क्षेत्र में भागीदारी हो, इसके लिए समाज को साथ लेकर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सचिव रितेश जोशी, रोशन लाल वशिष्ठ, बंसीधर उपप्रधान, सुधीर सारस्वत, राजकुमार चोटिया, रोहित शर्मा युवा प्रधान, सुरेश गौतम, विजय पिपलवा, कृष्ण मोहन, रिटायर्ड डीएसपी जगदीश जोशी, धर्मपाल जोशी, सुरेंद्र पारीक, सुरेश जोशी, देव शंकर शर्मा, नीरज शर्मा, ओमप्रकाश पारीक, महेश पारीक, गौरव शर्मा एडवोकेट, श्यामलाल शर्मा, ताराचंद, योगेश शर्मा चोपटा उपस्थित थे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">