logo

BREAKING NEWS चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनीना स्कूल बस हादसे की जानकारी लेते हुए डिप्टी कमिश्नर (महेंद्रगढ़) से फ़ोन पर बात की

BREAKING NEWS
xaaax
चंडीगढ़ ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को फोन के माध्यम से यह आदेश दिए कि घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इस पूरे दुर्घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।

 मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी रिपोर्ट देने के लिए कहा कि आखिरकार राज्य के अवकाश के दिन स्कूल द्वारा तय नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और इसके साथ ही उनको यह विश्वास दिलाती है कि जिस किसी की भी लापरवाही से यह हादसा हुआ है उसे किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">