logo

कल 5 मार्च को सिरसा पहुंचेगी बसपा की संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा

BSP's Save Constitution Sankalp Yatra to reach power will reach Sirsa tomorrow on 5th March.
 
कल 5 मार्च को सिरसा पहुंचेगी बसपा की  संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा 
 सिरसा। बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जा रही संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा 5 मार्च को सिरसा पहुंचेगी और दोपहर में अम्बेडकर चौक पर भव्य स्वागत होगा। इस सिलसिले में जिलाध्यक्ष भूषण बरोड़, जिला प्रभारी प्रेम राठी ने बताया कि राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद, केंद्रीय प्रभारी रणधीर बेनीवाल, कुलदीप बालियान, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोलंकी की अगुवाई में यात्रा एक मार्च को पलवल से शुरू हुई थी और 10 मार्च तक प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। इसी क्रम में यह यात्रा हिसार, अग्रोहा, भट्टू से होते हुए माखोसरानी, कैरावाली, साहुवाला द्वितीय, चाडीवाल, नेजिया, बेगू से होते हुए दोपहर 2 बजे अम्बेडकर चौक पहुचेंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का प्रमुख ध्येय प्रदेश के मौजूदा हालातों से लोगों को रूबरू करवाना है। प्रदेश सचिव लीलूराम आसाखेड़ा, जिला महासचिव कार्तिक मेहरा, कोषाध्यक्ष विजय जलवा, रोहताश मेहरा, जिला सचिव मास्टर राम भगत, नारायणदास सोलंकी, हलकाध्यक्ष डॉ. बंसीलाल दहिया, जिला प्रभारी पुष्पेंद्र शास्त्री, धर्मपाल माखोसरानी, एडवोकेट रविंद्र बालियान, प्रदीप कागदाना, लीलाकिशन बिज्जूवाली, जसवंत कालांवाली, बाबूलाल रिटायर्ड एसडीओ, रामकुमार बेगू ने लोगों से इस यात्रा में बढ़चढ़कर पहुंचने का आह्वान किया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now