सिरसा से अयोध्या के लिये बस रवाना
Bus leaves from Sirsa for Ayodhya
Apr 4, 2024, 13:35 IST
सिरसा। सांवरिया के सेवादार बस सेवा समिति द्वारा सिरसा से श्री अयोध्या धाम के लिए बस रवाना हुई । समस्त श्री सांवरिया के सेवादार समिति के सेवादार भारत भूषण शर्मा, रवि मिमानी, मनीष सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बस को प्राचीन श्री श्याम मंदिर की संरक्षक श्रीमती तारा शर्मा ने बाबा श्याम की धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। यह बस अयोध्या, वृंदावन,चित्रकुट, प्रयागराज, काशी विश्वनाथ (वाराणसी) मथुरा,कोकिलावन व अन्य आलौकिक मंदिरों के दर्शनो उपरांत मंगलवार को सिरसा वापस पहुंचेगी । गौरतलब है कि यह बस बिना किसी लाभ हानि के आधार पर भक्तों के सुविधार्थ चलाई जा रही है। इस बस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म प्रचार एवं प्रसार है। यह बस यात्रा का मुख्य आधार पारिवारिक व धार्मिक यात्रा के साथ सामाजिक समन्वय है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)