विदेश में कैब सर्विस बंद रहेगी , जानिए इसके पीछे की खास वजह , देखिए
कंपनी का कहना है कि वह भारतीय कारोबार पर फोकस जारी रखेगी। कंपनी ने अन्य कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, परिचालन घाटा, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ध्यान और भारत में कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने जैसे कारण बताए हैं।
ओला के प्रमोटर एएनआई टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को कहा कि कंपनी भारत में विस्तार की काफी संभावनाएं देखती है। आइए आपको भी बताते हैं कि ओला की प्रमोटर कंपनी ने अपने प्लान के बारे में क्या खुलासा किया।
ओला मोबिलिटी के प्रवक्ता ने कहा, "हमारा परिचालन तेजी से बढ़ रहा है और हम भारत में लाभदायक और क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं।" न केवल व्यक्तिगत परिवहन में बल्कि ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग व्यवसाय में भी भविष्य इलेक्ट्रिक का है। साथ ही भारत में विस्तार की भी काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, "इसके साथ ही हमने अपनी प्राथमिकताओं का पुनर्मूल्यांकन किया है और यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने राइड-हेलिंग व्यवसाय (ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा) को उसके मौजूदा प्रारूप में बंद करने का फैसला किया है।" कंपनी ने 2018 में विभिन्न चरणों में ये परिचालन शुरू किया था।
शेयर बाजार के खुलासे के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में एएनआई टेक्नोलॉजीज का समेकित शुद्ध घाटा गिरकर 772.25 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने FY2021-2 में 1,522.33 करोड़ रुपये का समेकित घाटा दर्ज किया था वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की परिचालन आय लगभग 48 प्रतिशत बढ़कर 2,481.35 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,679.54 करोड़ रुपये थी।
.png)