logo

चाणक्‍य नीति टिप्‍स: आचार्य चाणक्‍य के अनुसार रोज सुबह उठकर करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी

चाणक्‍य नीति टिप्‍स
as
नहीं होगी धन की कमी

चाणक्‍य नीति मॉर्निंग टिप्‍स आचार्य चाणक्य एक राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार थे और उन्हें अर्थशास्त्र का भी व्यापक ज्ञान था।

चाणक्‍य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्‍य ने कुछ ऐसे काम बताए हैं जिन्‍हें सुबह के समय करने से जीवन में कई फायदे देखने को मिलते हैं।

आइए जानते हैं आर्चाय चाणक्य के अनुसार वे कौन से कार्य हैं।


Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जीवन में अपनाने से व्यक्ति की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गई कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह के समय करने से जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। क्योंकि इसे धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर माना जाता है।

आर्चाय चाणक्य कहते हैं कि सुबह जल्दी उठना सफलता की पहली सीढ़ी है। इसके बाद स्नान आदि करने के बाद भगवान का ध्यान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उन्नति के योग बनेंगे


स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके लिए उन्नति के संकेत बनने लगते हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भगवान के नाम का जाप करना चाहिए।

फिर इस माला को घिसे हुए चंदन के साथ भगवान नारायण को अर्पित करें। फिर इस चंदन को अपने माथे और गर्दन पर लगाएं। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा के साथ-साथ मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।


स्वास्थ्य बना रहेगा


आचार्य चाणक्य के अनुसार स्वस्थ रहना ही व्यक्ति का पहला सुख है। ऐसे में आपको खुद को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसके लिए सुबह उठकर अपनी सेहत के लिए कुछ समय निकालें और योग और व्यायाम का सहारा लें। क्योंकि जब स्वास्थ्य अच्छा होगा तो व्यक्ति अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएगा।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram