चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज : राजनीति में कभी भी- कुछ भी संभव, हर किसी को इसके लिए रहना चाहिए तैयार : विज
Chandigarh Breaking News: Anything is possible anytime in politics, everyone should be ready for it: Vij
Apr 11, 2024, 11:13 IST
हरियाणा की मौजूदा राजनीति में बेबाकी- खुद्दारी और सदा त्याग की भावना के प्रतीक रहने वाले शख्स का नाम लें तो वह हैं अनिल विज। समय के अनुसार अनिल विज हमेशा सटीक निर्णय लेने और गलत के साथ टकराने की क्षमता के साथ आगे बढ़े हैं। एक तरफ जहां देश की राजनीति में चापलूस और मौकापरस्त नेताओं की बड़ी फौज खड़ी नजर आती है, वहीं ईमानदारी और आत्म सम्मान के साथ राजनीति करने वाले लोग इक्का दुक्का का ही ढूंढने पर मिलते हैं। अतीत के उस दौर में जब भारतीय जनता पार्टी के झंडा उठाए लोग जगह-जगह हंसी के पात्र बनते थे, उस समय में अनिल विज सरीखे नेताओं ने पार्टी के लिए खूब संघर्ष किया। पार्टी की देश समर्पित भावना से प्रभावित विपक्ष में रहने के दौरान विज तत्कालीन सरकारों के खिलाफ हर लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए। वरिष्ठ नेताओं की नजर में अनिल विज बेहद ऊर्जावान और संगठन समर्पित नौजवान थे। निजी लालचों से सदा दूर रहे अनिल विज का मिजाज सदा सख्त आज भी पहले जैसा ही है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)