Chandigarh breaking news : हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा: BJP छोड़कर गए बृजेंद्र सिंह का कटा टिकट, श्रुति चौधरी की जगह राव दान उम्मीदवार
Chandigarh breaking news: Announcement of 8 candidates of Congress in Haryana: Ticket of Brijendra Singh who left BJP cut, Rao Dan candidate in place of Shruti Choudhary.
Apr 26, 2024, 11:10 IST

हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें हिसार से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी हिसार और सोनीपत से टिकट मिलने की चर्चा थी। उनकी जगह पर हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दी गई है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट काट दी है। यहां से पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी राव दान सिंह चुनाव लड़ेंगे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">