Chandigarh Monsoon Update : चंडीगढ़ मानसून ने शुरू की अठखेलियां, जमकर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहावना

चंडीगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है. मंगलवार सुबह चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में भारी बारिश हुई। मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी है. शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है. सुबह करीब आठ बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को पिछले कुछ दिनों की गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह मॉनसून सीजन की पहली बारिश है और आने वाले दिनों में और बारिश की उम्मीद है.
इस बार चंडीगढ़ में मानसून कुछ दिन की देरी से आया है। जैसा कि चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया था कि इस बार मानसून 29 से 30 जून के बीच चंडीगढ़ पहुंचेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर अनुमान लगाया गया कि मानसून 4 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंच सकता है, लेकिन उससे पहले ही 2 जुलाई को मानसून ने चंडीगढ़ में दस्तक दे दी और सुबह शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई.
सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश हुई। हालांकि, पूरे दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की आशंका जताई है. चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह हुई बारिश मानसून की पहली बारिश है। मानसून चंडीगढ़ की ओर बढ़ गया है। आपको बता दें कि पिछले साल 26 जून को मॉनसून आया था और उसके बाद खूब बारिश हुई थी.