logo

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय ने पद्मश्री अवार्डी गुरविंदर सिंह को किया सम्मानित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 55वे स्थापना दिवस पर हरियाणा का मान बढ़ाने वाले पद्मश्री 2024 के लिए चयनित सभी सज्जनों के लिए
 
HHN
सम्मान समारोह आयोजित किया पद्मश्री प्राप्त करने वाले सभी अतिथियों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया | इस समारोह में सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित गुरविंदर सिंह  ने भी हिस्सा लिया व ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी कुलपति प्रोफेसर बी.आर. कम्बोज जी ने भी भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही मंदबुद्धि महिलाओं, बच्चों, पुरुषों, बुजुर्गों व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करने जैसी सभी सेवाओं की प्रशंसा की और उन्हों ने कहा हम सभी को गुरविंदर सिंह जी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्हो ने हादसे में लकवा ग्रस्त हो कर व्हील चेयर पर आने के बाद जीवन से हार नहीं मानी और अपनी इच्छा शक्ति से अपना जीवन जिया और हम सब के लिए एक रोल मॉडल बने स. गुरविंदर सिंह को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | गुरविंदर सिंह जी ने इस कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी लोगों से अपील की कि आप सभी लोग भी मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग ले, इंसानियत की सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर बी.आर. कम्बोज, डॉ. हरिओम, महावीर सिंह गुड्डू व प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह भूटाना को भी सम्मानित किया गया |
Click to join whatsapp chat click here to check telegram