logo

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के सीवी रमन सेमीनार हॉल में सेवा भारती सिरसा द्वारा महिला मंडल विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इनके साथ समाज सेवी बिमला सिंवर, अधिवक्ता भावना शर्मा, प्राध्यापक प्रियंका कौशिक ने नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न विषयों पर श्रोताओं का मार्गदर्शन किया एवं प्रोत्साहित किया। 
nk
 महिला मंडल 

सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, सिरसा ने करवाई महिला मंडल विचार गोष्ठी


सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के सीवी रमन सेमीनार हॉल में सेवा भारती सिरसा द्वारा महिला मंडल विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनिता वर्मा, चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति, सिरसा और मुख्य अतिथि प्रो. राजेश कुमार बंसल कुलसचिव चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालयए सिरसा रहे।

इनके साथ समाज सेवी बिमला सिंवर, अधिवक्ता भावना शर्मा, प्राध्यापक प्रियंका कौशिक ने नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न विषयों पर श्रोताओं का मार्गदर्शन किया एवं प्रोत्साहित किया। सेवा भारती के प्रांत सचिव अविनाश सचदेवा ने सेवा भारती के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सेवा भारती के विभिन्न कार्यों का परिचय दिया और महिला मंडल के बारे में जानकारी दी

। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राची वत्स ने किया। सेवा भारती के जिला सचिव यतिन त्रिखा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, सेवा भारती के सभी कार्यकर्ताओं व सभी वक्ताओं का स्वागत किया और परिचय करवाया। कार्यक्रम में सेवा भारती केंद्रों पर सिलाई सीख रही महिलाओं ने अपने बनाए परिधानों का प्रदर्शन भी किया और अपने सेवा अनुभव भी सांझा किए। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को सम्मान चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती, सिरसा के जिला अध्यक्ष सी बी कौशिक ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया

। इस कार्यक्रम में सेवा भारती के सह विभाग प्रमुख बिहारीलाल बंसल, जिला स्वास्थ्य प्रमुख बलबीर सिंह चौहान, जिला संरक्षक खजान चंद गोयल, अनिल बत्रा, प्रीति कौशिक, सोनिया शर्मा, निर्मला, रेखा सोनी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुष्यमित्र वत्स तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
 

Click to join whatsapp chat click here to check telegram