logo

मुख्यमंत्री इस जिले में 7 मार्च को लगभग 29 करोड़ 53 लाख रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन व 2 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

The Chief Minister will inaugurate 18 projects worth about Rs 29 crore 53 lakh and lay the foundation stone of 2 projects in this district on March 7.
 
मुख्यमंत्री इस जिले में 7 मार्च को लगभग 29 करोड़ 53 लाख रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन व 2 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
यमुनानगर, 4 मार्च-उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7 मार्च 2024 को प्रात: 11 बजे जिला सचिवालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 29 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से जिले की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व 2 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सढौरा में लिंक रोड़ मिल्क खास, सालेहपुर, सढौरा टाऊन व ठसका जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 74 लाख 99 हजार रुपये, बिलासपुर के गांव भगवानपुर में बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र जिसकी लागत 1 करोड़ 41 लाख 70 हजार रूपये, जगाधरी के झींझरो गांव में तालाब का निर्माण जिसकी लागत 81 लाख 30 हजार रुपये, रादौर के गांव बकाना मे तालाब जिसकी लागत 95 लाख 68 हजार रुपये, सढौरा के नौसेरा गांव में तालाब जिसकी लागत 39 लाख 72 हजार रुपये, सरस्वती नगर के गांव कलावड़ में तालाब जिसकी लागत 46 लाख 89 हजार रुपये, जगाधरी के गांव भोजपुर में तालाब जिसकी लागत 37 लाख 92 हजार रुपये, बाकरवाला प्रतापनगर में तालाब जिसकी लागत 97 लाख 42 हजार रुपये, गांव भंगैरी में तालाब जिसकी लागत 34 लाख 39 हजार रुपये, ब्लॉक छछरौली के मंदखेड़ी गांव में तालाब जिसकी लागत 37 लाख 9 हजार रुपये, बिलासपुर के गांव मिल्कड़ा में तालाब जिसकी लागत 55 लाख 67 हजार रुपये, गांव मंधार में तालाब जिसकी लागत 73 लाख 28 हजार रुपये, सढौरा के महमूदपुर के ब्लॉक नम्बर 1 के गांव में तालाब जिसकी लागत 48 लाख 42 हजार रुपये, सढौरा के महमूदपुर के ब्लॉक नम्बर 2 के गांव में तालाब जिसकी लागत 27 लाख 9 हजार रुपये, सरस्वतीनगर के हूदिया में शमशान घाट का निर्माण जिसकी लागत 1 करोड़ 6 लाख 94 हजार रुपये, सरस्वती नगर के झंडेरा ब्लॉक में टयूबवैल का निर्माण जिसकी लागत 51 लाख 58 हजार रुपये, ज्योतिबा फूले राजकीय कॉलेज जिसकी लागत 12 करोड़ रुपये, जगाधरी की नई अनाज मंडी में रोड़ जिसकी लागत 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार रुपये के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कालाआम, सढौरा से शाहबाद रोड पर 4 कि.मी. रोड़ जिसकी लागत 7 करोड़ 3 लाख 10 हजार रुपये व राजकीय कॉलेज प्रतापनगर का शिलान्यास करेंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now