मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया जोश का संचार, डा. अशोक तंवर के प्रचार ने पकड़ी रफ्तारहजारों कार्यकत्र्ताओं संग रात्रिभोज कर करवाया अपनेपन का अहसास
सिरसा, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय सिरसा संसदीय प्रवास के दौरान भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर का प्रचार अब पूरी रफ्तार से आगे चल रहा है। नायब सिंह सैनी ने जहां टोहाना में विजय शंखनाद रैली में उमड़े जनसैलाब में जोश का संचार किया तो उन्होंने भाजपा और कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा के बारे में तथ्यपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। रविवार देर रात उन्होंने सेतिया पैलेज में हजारों कार्यकत्र्ताओं के साथ रात्रि भोज किया और उन्हें अपनेपन का अहसास भी करवाया।
इस अवसर पर राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर, स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, गोबिंद कांडा, मनीष सिंगला, पूर्व विधायक रामचंद्र कम्बोज सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे। इससे पहले रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर संघर सरिस्ता स्थित डेरा बाबा भूम्मण शाह में पहुंचे और डेरा के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास जी से आशीर्वाद लिया।
दरअसल पिछले दो दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने सूक्ष्म प्रबंधन प्रणाली के संदर्भ में कार्यकत्र्ताओं से फीडबैक लिया तो प्रत्येक कार्यकत्र्ता से वे बड़े ही उत्साह और चाव से मिले। उनका यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपने सिरसा संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया और डा. अशोक तंवर को भाई की संज्ञा देते हुए ऊर्जावान नेता बताया। इस अवसर पर नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसलिए जरूरी हैं क्योंकि उन्होंने दस वर्षों में लाजवाब काम किए हैं। रियल टाइम डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत नंबर वन बना है। अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया। देश को 119 11वें नंबर से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। नायब सैनी ने कहा कि दूसरी ओर से कांग्रेस एवं राहुल गांधी है जो अब न्याय की बात करते हैं। राहुल गांधी देश को जवाब दें कि इतने लंबे समय तक शासन करने के बाद भी उन्होंने जम्मू कश्मीर के साथ अन्याय क्यों किया। देश की महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया। गांधी परिवार ने अपने ही परिवार की चिंता क्यों की।
श्री तारा बाबा कुटिया में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री नायब सैनी व डा. अशोक तंवर गौशाला रोड पर पूर्व पार्षद सुशील सैनी के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की और जलपान भी किया। सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं डा. अशोक तंवर रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंचे। उन्होंने बाबा तारा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शीश निवाया। इस दौरान राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला, भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, रीना सेठी व धैर्य कांडा मौजूद थे। इसी तरह से डा. अशोक तंवर फतेहाबाद जिला के गांव अकांवाली में संघर सरिस्ता स्थित डेरा बाबा भूम्मण शाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के पिता भजनलाल की शोक सभा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
डा. अशोक तंवर के निवास स्थान पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा के हुडा सैक्टर स्थित सिरसा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के निवास स्थान पर पहुंचे। इस डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका मकान तंवर, पिता दिलबाग राय तंवर, बड़े भाई सुरेंदर तंवर, महिला मोर्चा हरियाणा की आईटी प्रमुख एवं सिरसा से महिला मोर्चा की प्रभारी कीर्ति सिंह,नगर पार्षद नीतू सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, समाजसेविका रमता सोनी, डा. अशोक तंवर बिटिया अभिस्तदा माकन तंवर ने बुक्के देकर सम्मानित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने इस दौरान नगर पार्षद नीतू सैनी को उनके जन्मदिवस पर बधाई भी
.png)