मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्री बाबा तारा जी कुटिया में समाधि पर नवाया शीश
विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान
विपक्षी पार्टियां अपने उमीदवार भी तय नहीं कर पा रहीं: नायब सैनी
कहा- घमंडिया गठबंधन में शामिल भ्रष्टाचारी खुद को बचाने में लगे, जनता को कर रहे हैं गुमराह
सिरसा, 08 अपै्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सिरसा प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंचे और श्री बाबा तारा जी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की शीश नवाया साथ ही प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की। इस मौके पर सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कु टिया के मुुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने उनका स्वागत किया साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने बाद में कहा कि आज विपक्ष में साहस नहीं है, अभी तक वह उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन में शामिल भ्रष्टाचारी खुद को बचाने में लगे हुए है और जनता को गुमराह करने में लगे हुए है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की लोकसभा की सभी दस सीटों पर और करनाल विधानसभा सीट भारी मतों के अंतर से जीतेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, सिरसा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर और भाजपा जिला प्रधान निताशा राकेश सिहाग के साथ श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंचे जहां पर मुख्यसेवक गोबिंद कांडा, उनके पुत्र धैर्य कांडा ने बुकें भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समाधि के प्रवेश द्वार पर गौरव गोयल, अनिल गनेरीवाला,गोपाल सर्राफ, अनिल सर्राफ, एमडी पूनम सेठी, नगर परिषद सिरसा की पूर्व अध्यक्षा रीना सेठी, महेंद्र सेठी, नितिन सेठी, इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, प्रदीप गुप्ता, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, पूर्व पार्षद नीरू बजाज, हरमंदर सिंह मराड, नवदीश गर्ग, सुभाष चौधरी, राजन शर्मा, सुमित बब्बा हर्ष अरोडा, पूर्व सरपंच जगजीत सिंह, पंक ज सर्राफ, नरेश सैनी, मोहित जोशी, हरिप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर, विजय यादव, अमित सोनी आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री बाबा तारा जी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की और शीश नवाया। उन्होंनें प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
.png)