logo

सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 1 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त सहित एक युवक को दबोचा

sdadaDa

सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 1 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त सहित एक युवक को दबोचा

 डबवाली

पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस जिला डबवाली की सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने देशुसलकाना से एक युवक को 1 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली नि. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ गगु पुत्र जगजीत सिंह वासी देशुमलकाना के रूप मे हुई और बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है ।

उन्होंने बताया कि सहायक उप नि. प्रीत्म सिंह गस्त पड़ताल अपराध नशाखोरी के सम्बन्ध मे मण्डी कालांवाली से होते हुऐ नहर पुल मैन सडक देसुमलकाना मौजुद थे कि गांव देसुमलकाना से कालांवाली की तरफ एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ मे एक थैला प्लास्टिक बारंग सफेद लिए हुए पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया। सहायक उप नि. ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारीयों की सहायता से काबू करके नियमानुशार तालाशी ली तो उसके पास थैला प्लास्टिक से डोडा चुरा पोस्त बरामद हुई ।

पकड़े गये युवक कुलदीप सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमान्ड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (डोडा चुरा पोस्त ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">