सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 1 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त सहित दो व्यकितयों को मोटरसाईकल सहित दबोचा
सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 1 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त सहित दो व्यकितयों को मोटरसाईकल सहित दबोचा
डबवाली अप्रैल 11 पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस जिला डबवाली की सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने पिपली से दो व्यकितयों को 1 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त तथा मोटरसाईकल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रुप सिंह उर्फ मुन्जी पुत्र निक्का सिंह व पप्पा सिंह पुत्र मिठु सिंह वासीयान देशुमलकाना के रूप मे हुई और बताया कि पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है ।
उन्होंने बताया उप नि. अजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त प़डताल अपराध व नशीले पदार्थो की रोकथाम के सम्बन्ध मे डेरा गांव जगमालवाली के साथ लगती सडक से नेशनल हाईवे-9 की तरफ जा रहे थे जब नजदीक नहर पुल हैड गाव पिपली के पास पहुंचे तो सामने नेशनल हाईवे-9 की तरफ जाने वाली सडक से मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जो सामने से आ रही पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर
अपना मोटरसाईकिल अचानक रोककर वापिस मोडने तो शक की बिनाह पर उप नि. ने साथी कर्मचारियों की सहायता से अपनी प्राईवेट गाडी उनके मोटरसाईकिल के आगे लगाकर मोटरसाईकिल नम्बर HR94A-2357 मार्का हिरो सपलैन्डर रूकवाकर दोनो को काबू करके नियमानुसात तालाशी ली तो उनके कब्जा से थैला में डोडा चुरा पोस्त बरामद हुई ।
पकड़े गये आरोपियों रुप सिंह व पप्पा सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमान्ड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (डोडा चुरा पोस्त ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
.png)