सीएम नायब सिंह सैनी ने लिया बाबा ब्रह्मदास से आशीर्वाद
CM Nayab Singh Saini took blessings from Baba Brahmadas
Apr 8, 2024, 13:15 IST
सिरसा। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह संघर साधा सिरसा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा परिसर में पहुंचकर बाबा ब्रह्मदास महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने डेरे में स्थित पूजा स्तंभ पर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि सीएम सैनी का डेरे में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल मालाएं पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में डेरा परिसर में श्रद्धालु उपस्थित थे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)