logo

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की गुम हुए, जल गए, फट गए सर्टिफिकेट निकलवाने का पूरा प्रोसेस

Complete process of getting the lost, burnt and torn certificates of Haryana Education Board Bhiwani
 
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की गुम हुए, जल गए, फट गए सर्टिफिकेट निकलवाने का पूरा प्रोसेस 

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की गुम हुए, जल गए, फट जाने की स्तिथि में यदि आप सर्टिफिकेट फिर से मंगवाना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास आपके क्षतिग्रस्त हुए सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी होनी चाहिए।
इस फोटो कॉपी के माध्यम से आप सर्टिफिकेट पुनः मूल कॉपी मंगवाने का जो सरकारी फॉर्मेट दिया हुआ है को बिलकुल सही सही भर पाएंगे।
दिए गए फॉर्मेट को भरने से पूर्व ये भी सुनिश्चित कर ले की आवेदक का नाम, जन्म तिथि व माता पिता का नाम जो सर्टिफिकेट में अंकित है वही हरियाणा परिवार पहचान पत्र में अंकित होना चाहिए।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की गुम हुए, जल गए, फट गए सर्टिफिकेट निकलवाने के लिए हरियाणा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य दस्तावेज बनाया गया है।
सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी की सहायता से दिए गए एप्लिकेशन फॉर्म को हिंदी या इंग्लिश में अपनी सहूलियत के हिसाब से भरें या उस स्कुल के हेडमास्टर या प्रिंसिपल महोदय से भरवा कर स्कुल से अटेस्ट करवाना अनिवार्य है जहां से छात्र ने पढ़ाई की थी।
स्कुल बंद हो जाने की स्तिथि में उस ब्लॉक के उच्च शिक्षा अधिकारी से एप्लिकेशन फॉर्म को अटेस्ट करवाना अनिवार्य है।

यदि सर्टिफिकेट गुम या चोरी हुआ है तो ऐसी स्तिथि में अटेस्ट करने वाला अधिकारी आवेदक से एफआईआर की मांग भी कर सकता है।
पुलिस रिपोर्ट कैसे करते है ये आपको दूसरी पोस्ट में समझाया जा चूका है।
ऐप्लिकेशन फॉर्म को सही से भरवा कर, स्टेस्ट करवा कर आप https://saralharyana.gov.in/ की मुख्य वेबसाइट पर आकर लॉगिन करेंगे व Apply For Services -View All Services-Search-Duplicate Certificate Board of School Education Haryana, Bhiwani सर्च करेंगे।
यहां हरियाणा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
फैमली आईडी के माध्यम से ओपन हए इस फॉर्म में थोड़ी बहुत जानकारी मांगी जाती है जोकि आपके एप्लिकेशन फॉर्म पर भी लिखी हुई है।
फॉर्म भरने के बाद आपको डॉक्युमेंट अपलोड करने को कहा जाता है और फिर फीस जो सभी सर्टिफिकेट की अलग अलग होती है को आप UPI के माध्यम से पेय कर सकते हो।

इस काम को करने के लिए कहीं पर भी किसी भी प्रकार की कोई ऑपरेटर आईडी या कियोस्क आईडी की जरूरत नहीं होती और ना ही कोई हिडन चार्ज है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">