महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को दूर करने व उनके अधिकारों को बनाने का कांग्रेस ने लिया संकल्प : शिल्पा वर्मा
Congress resolved to remove discrimination against women and create their rights: Shilpa Verma
Apr 6, 2024, 13:15 IST
कांग्रेस नेत्री ने ‘न्यायपत्र 2024’ में महिला हितों को लेकर शामिल गारंटियों बारे दी जानकारी
सिरसा।
कांग्रेस ही सही मायनों में महिलाओं की हितैषी है। महिलाओं को उनके अधिकार देने हो, या उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र ‘न्यायपत्र 2024’ में इन सभी बातों को शामिल किया है। ‘नारी न्याय’ के तहत कांग्रेस ने महिलाओं से वायदा किया है कि कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं के लिए जारी की गई गारंटी को अमल में लाकर उन्हें वह मान-सम्मान लौटाया जाएगा, जिसकी भाजपा ने आज तक कोई परवाह नहीं की। यह बात महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शिल्पा वर्मा ने कांग्रेस द्वारा जारी न्यायपत्र में शामिल मुद्दों बारे जानकारी देते हुए कही।
एडवोकेट शिल्पा वर्मा ने कहा कि नारी न्याय गारंटी के तहत कांग्रेस द्वारा 5 घोषणाएं की गई है, जिसमें महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी-पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास शामिल है। कांग्रेस की महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर महिला को सालाना एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इन रुपयों से महिलाएं कोई छोटा-मोटा व्यापारी शुरू कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। एडवोकेट शिल्पा वर्मा ने कहा कि आधी आबादी-पूरा हक गारंटी के तहत केन्द्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। शक्ति का सम्मान गारंटी के तहत आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केन्द्र सरकार का योगदान दोगुना होगा। अधिकार मैत्री गारंटी के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व जरूरी सहायता के लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानि कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिला आरक्षण विधेयक को 2029 की बजाय तुरंत लागू किया जाएगा। महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण उन राज्य विधानसभाओं में लागू हो जाएगा जो 2025 में चुनी जाएंगी। 2025 से महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार की आधी नौकरियां आरक्षित करेगी। एडवोकेट शिल्पा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया है, उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया गया है। महिला हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार में महिला अपराधों में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को दूर करने और महिलाओं के अधिकारों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)