DA Hike : कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाये ये 9 भत्ते , जाने पूरी जानकारी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना बेहद शानदार रहा। केंद्रीय कैबिनेट ने DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है. बता दें, एचआरए में भी संशोधन किया गया था. लेकिन, केंद्रीय कर्मचारी के लिए खुशी यहीं नहीं रुकी. डीए और एचआरए के अलावा 9 ऐसे भत्ते हैं, जिसका फायदा केंद्रीय कर्मचारी को मिल रहा है. ये भत्ते भी बढ़े हैं.
डीए बढ़ने से अन्य भत्तों का भी फायदा हुआ है. महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 50% कर दिया गया जबकि HRA भी 3,2,1% बढ़ा दिया गया। इसके अलावा ट्रैवल अलाउंस में भी बढ़ोतरी हुई है। ये सभी भत्ते 31 मार्च से मिलेंगे.
कौन से भत्ते बढ़ाए गए?
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए समेत 9 अलाउंस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
- मकान किराया भत्ता
- बच्चों की शिक्षा की घोषणा
- चाइल्डकैचर स्पेशल अलाउंस
- छात्रावास सब्सिडी
- स्थानांतरण पर टीए (व्यक्तिगत वस्तुओं का परिवहन)
- ग्रेच्युटी सीमा
- पोशाक भत्ता
- स्वयं के परिवहन के लिए माइलेज भत्ता
- दैनिक भत्ता
.png)