logo

10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाएं नागरिक-उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार

नागरिक स्वयं भी आधार पोर्टल  पर कर सकते हैं डॉक्यूमेंट अपडेट 
 
आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट
माई आधार पोर्टल या माई आधार ऐप के माध्यम किया जा सकता है आधार डॉक्यूमेंट अपडेट
 
यमुनानगर, 11 फरवरी- जिला के सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने होंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।
  उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिला के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड में आगामी 14  मार्च  2024 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वही आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल  से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते है । उन्होंने ने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं।
 उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड  10 साल पहले बने थे वह अपना आधार कार्ड मे दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं। विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।
 &&&&&
यमुनानगर, 11 फरवरी- उप कृषि निदेशक आत्मा राम गोदारा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस रबी-2023-24 सीजन में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 100 प्रतिशत कृषि भूमि पर सभी फसलो का पंजीकरण करने का फैसला लिया है और इसमें गन्ना फसल व खाली खेत भी शामिल है। जिन किसानों ने गन्ने की फसल बो रखी है उन किसानों को भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है क्योंकि बिना पंजीकरण शुगर मिल गन्ना नहीं खरीदेंगी जिस किसान का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर है वही किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकता है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2024 है।
 उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि वह मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जल्द करवाना सुनिश्चित करें। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होने के बाद ही फसल पंजीकरण होगा। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ मोबाइल नम्बर सही काम नहीं कर रहा तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना सही मोबाइल नम्बर दर्ज करवाएं। इसका टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 है।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram