देव कुमार शर्मा को ब्राह्मण सभा सिरसा करेगी सम्मानित , देखिए पूरी जानकारी
Brahmin Sabha Sirsa will honor Dev Kumar Sharma, see complete information
Apr 11, 2024, 17:03 IST

सिरसा। हरियाणा बीज विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन देव कुमार शर्मा के सम्मान में ब्राह्मण सभा सिरसा रजि. द्वारा श्री गीता भवन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा व सचिव रितेश जोशी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा देव कुमार शर्मा को चेयरमैन मनोनीत करने पर आगामी 14 अप्रैल की सुबह सवा दस बजे श्री गीता भवन मंदिर में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने देव कुमार शर्मा को चेयरमैन नियुक्त कर समस्त ब्राह्मण समाज का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">