logo

दर्जनों परिवारों ने जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के नेतृत्व में भाजपा में जताई आस्था

Dozens of families expressed faith in BJP under the leadership of District President Nitasha Sihag.
 
hhn
सिरसा। कंगनपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर में रेखा सोनी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सरोज सोनी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, ममता महामंत्री महिला मोर्चा, निर्मला रानी उपपाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों परिवारों ने भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, अमन चोपड़ा जिला महामंत्री व सुनील बामनिया ने सभी परिवारों के सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर निताशा सिहाग ने कहा कि भाजपा का परिवार का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हंै। भाजपा का कार्यकर्ता एक फौजी की तरह 24 घंटे जागरूक होकर काम करता है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए परिवारों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए संगठन से जोड़ें। पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर सीमा सोनी के साथ, गायत्री देवी, राम तली, रोशनी देवी, संतोष देवी, सरोज, किरन, धर्मेंद्र रंधावा, विमला, कांता, अनिता पंवार, प्रांजल, सोनू कंबोज, तरसेम सामा, प्रताप सोलंकी, कपिल सोनी एडवोकेट, नारायण पाल, डा. रमन शर्मा, सतपाल, बुधराम सैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram