डा. अशोक तंवर के पिता, चाचा व भाई ने दी प्रचार को रफ्तार,चाय की चुस्कियों के साथ सैर सभा के लोगों से की मुलाकात
डा. अशोक तंवर के पिता, चाचा व भाई ने दी प्रचार को रफ्तार,चाय की चुस्कियों के साथ सैर सभा के लोगों से की मुलाकात
-
सिरसा, 7 अप्रैल। सिरसा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पिता दिलबाग राय तंवर, चाचा ईश्वर सिंह तंवर व भाई सुरेंद्र तंवर ने आज शहर के विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया और डा. अशोक तंवर के समर्थन में मतदान का आह्वान किया। इस दौरान वे भगत सिंह चौक पर सैर सभा के सदस्यों से मिले और चाय पर चुनावी चर्चा भी की। रोड़ी बाजार में नुक्कड़ सभा, भादरा बाजार में गौशाला समिति के सदस्यों, शहीद भगत सिंह स्टेडियम सैर सभा के सदस्यों से मुलाकात की तो भादरा गेट पर हुकम चंद चाय की दुकान एवं कालूराम की चाय की दुकान पर लोगों से मिलते हुए

डा. तंवर के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डा. अशोक तंवर अक्सर उनके पास आते रहते हैं और वे बेहद ऊर्जावान, मिलनसार और सकारात्मक छवि के नेता हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पिता दिलबाग राय तंवर ने कहा कि वे खुद एक फौजी रहे हैं और ऐसे में वे मानते हैं कि जिस तरह से देश की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कदम उठाए हैं, ऐसा काम कोई दिव्य एवं यशस्वी व्यक्ति ही कर सकता है। प्रधानमंत्री ने वन रैंक-वन पैंशन की नीति लागू की। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया और सदियों पुराने भगवान राम मंदिर के निर्माण को पूरा कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इस दौरान लोगों ने डा. अशोक तंवर की रिकॉर्ड जी का दावा करते हुए विजयी भव का चिह्न भी बनाया।
.png)
