हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की वजह से आज पूरे देश में होती है शिक्षा और स्वास्थ्य की बात : गुरमीत मीत हेयर

हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की वजह से आज पूरे देश में होती है शिक्षा और स्वास्थ्य की बात : गुरमीत मीत हेयर
सिरसा से होगी बदलाव की शुरूआत क्योंकि सिरसा पंजाबियों का गढ़ और केजरीवाल हरियाणा के लाल : गुरमीत मीत हेयर
ये लड़ाई सिर्फ सत्ता बदलने की नहीं, इमानदार सोच और हरियाणा के बेटे का साथ देने की लड़ाई : गुरमीत मीत हेयर
हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार, अपराध के रास्ते पर जा रहा युवा: डॉ. सुशील गुप्ता
बीजेपी ने विनेश फोगाट के खिलाफ जंतर मंतर पर भी साजिश रची और पेरिस में भी : डॉ. सुशील गुप्ता
बीजेपी के राज में हरियाणा के 22 में से 16 जिले नशे की चपेट में : डॉ. सुशील गुप्ता
कालांवाली/सिरसा, 08 अगस्त
आम आदमी पार्टी पंजाब के सांसद और वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वीरवार को कालांवाली में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां मौजूद रहे। सांसद गुरमीत सिंह मित हेयर ने बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये खुशी की बात है कि कालांवाली से आम आदमी पार्टी के दो परिषद के मेंबर जीताएं हैं। जैसे पंजाब में संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है वैसे ही सिरसा भी हरियाणा में आम आदमी पार्टी की राजधानी है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका सिरसा के लोगों की रहेगी। जहां सिरसा पंजाबियों का गढ़ है वहीं केजरीवाल भी हरियाणा के लाल हैं। इसलिए सबसे पहले बदलाव की शुरूआत सिरसा से होगी।
हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने देश में परिवर्तन की राजनीति की शुरूआत की। हरियाणा के लोगों के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया, अब हरियाणा में भी बदलाव होना तय है। ये केवल सत्ता में आने का बदलाव नहीं है। आम आदमी पार्टी के राजनीति में आने से पहले कभी शिक्षा और स्वास्थ्य की बात नहीं होती थी। आज जहां आम आदमी पार्टी चुनाव भी नहीं लड़ रही यदि वहां भी शिक्षा मुद्दा बना है तो हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की वजह से बना है।
उन्होंने कहा कि लोगों के केवल जाति और धर्मों के नाम पर बांटकर देश में राजनीति चल रही थी। यदि किसी ने लोगों के मुद्दों की बात की वो अरविंद केजरीवाल ने की। हरियाणा ने एक ऐसा नेता दिया है जो पूरे देश की राजनीति को बदलने का काम कर रहा। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीती, वो इसलिए नहीं कि पैसा बहुत है। इसकी वजह केवल एक है क्योंकि हमारे लीडर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल हैं।
उन्होंने कहा कि सारे देश के नेताओं से अरविंद केजरीवाल को उनकी इमानदारी अलग करती है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को इसीलिए जेल में डाला क्योंकि उनकी इमानदारी का कोई तोड़ नहीं मिल रहा। बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को नहीं हिसार के बेटे हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ सत्ता बदलने की लड़ाई नहीं है, ये लड़ाई इमानदार सोच, इमानदार व्यक्ति और हरियाणा के बेटे का साथ देने की लड़ाई है। जो आपके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करता है। इसलिए इस लड़ाई को हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की और पंजाब की पूरी लीडरशिप हरियाणा के लोगों के साथ है और हरियाणा में बदलाव आना जरूरी है। बदलाव आने से केवल सत्ता नहीं बदलेगी, सरकार आने के बाद सरकार लोगों के बच्चों को रोजगार देने का भी काम कर सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में मात्र दो साल में 44000 से ज्यादा नौकरियां देने का काम किया है। पंजाब में स्कूल ठीक कर हैं और मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में पिछले एक साल में एक करोड़ 80 लाख लोगों ने इलाज करवाया है। क्या हरियाणा के लोग नहीं चाहते कि हरियाणा में भी स्कूल ठीक हों और मोहल्ला क्लीनिक बने।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों का मौका देकर देख लिया। लेकिन जो आपके स्कूल और अस्पताल ठीक कर सकता है तो वो हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल कर सकता है। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें। क्योंकि इनकी सरकारों में बड़े बड़े लोग विधायक सांसद बनते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी में आम लोग नेता बनते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से कोई पंचायत मेंबर भी नहीं रहा और मैंने पंजाब के उस परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जो पंजाब के दूसरे नंबर के सबसे अमीर आदमी थे। इस बार भी लोकसभा चुनाव में आपके बेटे अरविंद केजरीवाल की सोच की वजह से बरनाला के लोगों ने मेरा साथ दिया।
उन्होंने कहा कि यदि हिसार के लोग इकट्ठे हो जाएं को हिसार के बच्चों को भी विधानसभा में लेकर जाएंगे, क्योंकि लीडर लोग बनाते हैं। इसलिए अपनी ताकत को पहचानिए और उनको आगे लेकर आईये जो आपके बच्चों को आगे लेकर जाएंगे। आपके बच्चों को केवल आम आदमी पार्टी ही आगे लेकर जा सकती है। इसका एक ही कारण है इमानदारी, जिसका डर आज बीजेपी को लग रहा है। इसलिए उन्होंने बिना किसी सबूत के ईडी और सीबीआई पीछे लगा रखी है। जिसने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गवाही दी वो बीजेपी को चंदा दे रहा है और दूसरा आदमी बीजेपी के गठबंधन की पार्टी से सांसद बना हुआ है। उन लोगों के कहने पर आपके बेटे हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है।
उन्होंने कहा कि ये लड़ाई केवल अरविंद केजरीवाल की नहीं बल्कि हरियाणा के अच्छे भविष्य की लड़ाई है। यदि हरियाणा के लोग चाहते हैं कि उन्हें भी दिल्ल और पंजाब की तर्ज पर बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ और बच्चों को रोजगार मिले तो आने वाले विधानसभा में आम आदमी पार्टी का साथ दें। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अब वो दिन दूर नहीं है कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। इसके बाद यहां के किसान, युवा, व्यापारी और महिलाएं सब को सुविधाएं देने का काम किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरा हरियाणा आज बदलाव की तरफ देख रहा है। हरियाणा की आबादी 2 करोड़ 86 लाख है। इसमें से 1 करोड़ 81 लाख गरीबी रेखा से नीचे है। ये हरियाणा की बदहाली इसलिए हुई है। क्योंकि किसी ने हरियाणा में अच्छे स्कूल बनाने की बात नहीं सोची। आजादी के 75 साल बाद भी हरियाणा के लोग लंबे कटों और महंगे बिजली बिलों से परेशान हैं। हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। जिसकी वजह से युवा अपरोध के रास्ते पर चल पड़ा है। हरियाणा में शार्प शूटर नाबालिग सबसे सस्ता मिलता है। गोलियां चलाकर और पर्चियां फेंककर फिरौती मांगी जाती हैं। सरेआम हत्याएं कर दी जाती हैं। हरियाणा नौजवान नशे के कारोबार में उलझ गया है। नशे के कारोबार के कारण 22 में से 16 जिले रेड जोन घोषित कर रखे हैं। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिवानी में पैदा हुए और हिसार में पले बढ़े हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बदल दिया। उन्होंन दिल्ली में बेहतरीन स्कूल बनाए। चार लाख से ज्याद बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों मे दाखिल हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी भारत आती है तो दिल्ली के स्कूल देखती है। उन्होंने अमेरिका में जाकर कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था को बदलना है तो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से सीखो। अरविंद केजरीवाल ने अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, 24 घंटे मुफ्त बिजली और पानी, महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में किए गए कामों के कारण पंजाब में भी एक इमानदार सरकार को चुना गया। आज पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलने लगी, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बने, युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार मिलने लगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया, और कानून बनाया कि कोई भी विधायक एक से ज्यादा पेंशन नहीं लेगा। पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा की। हरियाणा में कर्मचारियों की एक पेंशन भी बंद करदी और विधायक कई कई पेंशन लेते हैं। आम आदमी पार्टी की इमानदार सरकार ने दिल्ली और पंजाब में परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100% रोजगार दिया जाएगा। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। क्योंकि वो डरते हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब को विकसित कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरो देश 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल व अस्पताल मांगेगा। मोदी जी अरविंद केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को नहीं।
उन्होंने कहा कि इन्होंने जो जुल्म अरविंद केजरीवाल के साथ किया वो विनेश फोगाट के साथ भी किया। इस तानाशाह ने जंतर मंतर से विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश की थी। पहलवान बेटियों को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट तक जाजाना पड़ा था। उनको साजिश करके जंतर मंतर से उठा दिया था। जो साजिश इन्होंने देश में रची वही विदेश में रची। जो बेटी तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची और अचानक कहा कि 100 ग्राम वजन बढ़ गया। मैं पूछना चाहता हूं कि देश का प्रधानमंत्री और हरियाणा का मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। जब देश की बेटी जीतती जा रही थी तो इनसे एक ट्वीट भी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि ये साजिश प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर रची गई। यदि मोदी जी की नियत ठीक होती तो विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल नहीं रुकता। आम आदमी पार्टी विनेश फोगाट और हरियाणा की बेटियों को आमंत्रित करती है कि आप आइये और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़िये। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब हम मिलेंगे तो इस तानाशाह को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। मैं घोषणा करता हूं कि कल हर जिले में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विनेश फोगाट को समर्थन देगा। आज इस व्यवस्था को बदलने के लिए और हरियाणा के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार देने के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की जरूरत है। जनसभा को सरोज मानव, कविता नागर, जसदेव निक्का, दारा सिंह, दर्शन कौर, संदीप कौर, धर्मपाल लाट आदि ने भी संबोधित किया।