आमजन की आवाज को सुनने वाले प्रतिनिधि का करें चुनाव : सरपंच संतोष बैनीवाल
Elect a representative who listens to the voice of the common people: Sarpanch Santosh Bainiwal
Updated: Feb 23, 2024, 17:24 IST
सिरसा। आगामी 3 मार्च को चोपटा की अनाज मंडी में होने वाली जनसंदेश रैली को लेकर सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल द्वारा ऐलनाबाद हलके के गांवों में प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है। कुमारी सैलजा इस रैली को संबोधित करेंगी। अभियान के तहत शुक्रवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गांव माखोसरानी, शक्करमंदोरी, रूपाणा बिश्नोईयान, रूपाणा जटान, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बागडिय़ान, शाहपुरिया, तरकांवाली, गीगोरानी, जसानिया, राजपुरा साहनी, गुसाईआना, खेड़ी, कुम्हारिया, कागदाना सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को रैली में बढ़चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर संतोष बैनीवाल ने कहा कि लोकसभा-विधानसभा चुनाव आने वाले हंै। पूर्व में भी सत्त्तासीन सरकार के नुमाइंदों ने लोक लुभावने वादे कर आप लोगों के साथ विश्वासघात किया था। अब फिर वो आपके द्वार पर नए-नए वादों के जुमले लेकर आएंगे, लेकिन आपने इस बार उनके झूठे वादों की लहर में नहीं बहना है। अपने विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना है, जो आम जनता के बीच रहकर सभी की बात को सुनकर उसका समाधान करवाने का मादा रखता हो। बैनीवाल ने कहा कि 3 मार्च को होने वाली रैली इस बात का परिचायक होगी कि इस बार सिरसा की राजनीति में परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने युवाओं व मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वे इस रैली में आकर रैली में जुटने वाली भीड़ के साक्षी बनें। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने कहा कि किसान हितैषी होने का दम भरने वाली सरकार में देश का किसान दूसरी बार सडक़ों पर है। देश के प्रधानमंत्री किसानों से किया वादा निभाने से मुकर गए। रोड़ी ने कहा कि देश की जागरूक जनता सबकुछ समझ चुकी है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता ने कहा कि प्रदेश बेेरोजगारी में नंबर वन पर आ गया है। शिक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। किसान सडक़ों पर धक्के खाने को मजबूर है। मेहता ने कहा कि आने वाला चुनाव वर्तमान सरकार का आखिरी चुनाव होगा। इस मौके पर लादूराम पूनिया, पीसीसी डेलीगेट्स राजेश चाडीवाल, सतपाल मेहता, ज्ञानी करनेल सिंह, पूर्व जिला पार्षद मलकीत सिंह रंधावा, गुरमेल चेयरमैन, दलीप नेजिया, धर्मपाल चाडीवाल, नन्दलाल बैनीवाल, दीपेश बैनीवाल, नितेश बैनीवाल, सरपंच मांगेराम कागदाना, सरपंच सुभाष कासनिया, अतुल कुमार, महावीर माचरा, अशोक दड़बा, सुरेंद्र बिश्नोई, इंद्र जांगड़ा, रणजीत सिंह कासनिया, स्वाई सिंह, बिजेंद्र सहारण
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)