logo

हिट एंड रन कानून के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

sd

हिट एंड रन कानून के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा सिरसा की ओर से डिपो में हिट एंड रन कानून के विरोध में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता पृथ्वी सिंह चाहर, संदीप कुमार व रिछपाल सिंह संधू ने संयुक्त रूप से की। उनके साथ राज्य नेता भीम सिंह चक्कां, शेर सिंह खोड, आत्माराम बैनीवाल भी मौजूद थे।


कर्मचारी नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सिरसा डिपो में गेट पर 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता दुर्घटना होने पर चालकों के विरुद्ध लागू किए गए प्रावधानों, जिसमें 7 लाख रूपए और 10 साल की सजा के खिलाफ  प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि चालक दिन रात जी तोड़ मेहनत करके अपनी जान को जोखिम में डाल कर देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में सहयोग करता है, इसके बाद भी अगर कहीं कोई दुर्घटना हो जाती है तो उस पर लाखों का जुर्माना और कैद भुगतना न्याय संगत नहीं है।

चाहर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन प्रावधानों को वापिस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now