logo

मेजर नहर से शाहसतनामपुरा को पानी देने का मामला 48 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान, ग्रामीणों में रोष

Even after 48 days, administration did not take cognizance of the matter of providing water from Major Canal to Shahsatnampura, anger among villagers
 
Even after 48 days, administration did not take cognizance of the matter of providing water from Major Canal to Shahsatnampura, anger among villagers
सिरसा। हरियाणा सिंचाई विभाग व पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा सिरसा मेजर नहर से ढाणी शाह सतनाम पुरा व उसके साथ लगती कॉलोनियों को पीने का पानी देने के विरोध में ग्रामीणों का धरना 48 वें दिन भी जारी है। 48 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से अभी तक इस मुद्दे को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है। धरने पर बैठे किसान मक्खन सिंह बाजेकां, कृष्ण कुमार अलीमोहम्मद, जसवंत राड़ फूलकां, हरकिशन लाल बेगू, रामकृष्ण वैदवाला सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से ग्रामीण सिरसा मेजर नहर से शाह सतनामपुरा व अन्य कॉलोनियों को पानी देने के विरोध में धरनारत हंै। उन्होंने बताया कि बाजेकां गांव के नजदीक मोघा नंबर 1451002 मंजूर किया गया था, जबकि इन्हें पीले का पानी डेरा के साथ बहती बन मंदोरी माइनर में से पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सिंचाई विभाग व पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा सिरसा मेजर नहर से मोघे डालकर पानी देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव बाजेकां, फूलकां, नेजियाखेड़ा, खाजाखेड़ा, शाहपुर बेगू, कंगनपुर, वैदवाला व सिकंदरपुर गांवों के किसान संयुक्त रूप से इस मोघे का विरोध कर रहे हंै। क्योंकि अगर मेजर नहर से शाह सतनामपुरा व अन्य कॉलोनियों को पानी की सप्लाई होती है तो इन गांवों में पेयजल का संकट गहरा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मोघे को रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">