तपती धूप में भी उत्साह दर्शा रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार: डा. अशोक तंवर
तपती धूप में भी उत्साह दर्शा रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार: डा. अशोक तंवर
*टोहाना विधानसभा के गांवों में भाजपा प्रत्याशी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
*25 को सिरसा लोकसभा के मतदाता लिखेंगे एक नया इतिहास, जनता ने लिया संकल्प
* प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया: बराला
टोहाना, सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के चुनावी प्रचार अभियान में काफी तेजी आई है। उनके समर्थन में जहां पार्टी पदाधिकारी व नेताओं द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है तो वहीं डा. तंवर भी तूफानी दौरे पर है। गुरुवार को उन्होंने अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव इंदाछोई से की। इसके बाद वे दर्जनों गांवों में पहुंचे। डा. तंवर के साथ राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी पूरे हलके में गए और उन्होंने सभी ग्रामीणों से देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने के लिए डा. तंवर के समर्थन में वोट डालने का आग्रह किया। अहम बात ये है कि डा. तंवर और पार्टी के अन्य नेता जब इस विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचे तो लोगों ने इस चिलचिलाती धूप के बीच भी बड़े ही उत्साहभाव से स्वागत किया। नेताओं का स्वागत ढोल नगाड़ों की थापों पर थिरकते हुए किया गया। लोगों के इस भारी उत्साह से लबरेज डा. अशोक तंवर ने कहा कि आज सूर्यदेव के प्रचंड तेवर भी भाजपा समर्थकों के जोश को नहीं रोक पा रहे हैं तो इससे जाहिर है कि आने वाली 25 मई को सिरसा लोकसभा की जनता एक इतिहास लिखते हुए जहां भाजपा के समर्थन में रिकॉर्ड मतदान करेगी वहीं लोगों का भाव दर्शा रहा है कि वे देश में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान चुके हैं। डा.तंवर ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा व ताकत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जहां वर्ष 2014 से पूर्व हमारा देश हर मामले में पिछड़ा हुआ था वहीं देश आज पूरे विश्व में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इसका श्रेय केवलमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्षीदल अपने वजूद को बचाने के लिए इस चुनावी मैदान में एक साथ उतरे हुए हैं
और वे लोगों के बीच झूठ का सहारा लेकर मनघड़ंत बातें कर रहे हैं जबकि सच्चाई देश की जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने लोगों को विकासपरक नीतियों से लाभान्वित किया है। युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया करवाए तो प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की। विपक्षीदलों को इसी बात की चिंता सता रही है कि जिस सरकार ने अंत्योदय की भावना से देश और प्रदेश की जनता के लिए इतना बड़ा कार्य किया है और भाजपा फिर से सरकार में आ गई तो उनके वजूद का क्या होगा? ऐसे में ये लोग देश के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्च बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं जबकि भाजपा केवल मात्र देश और देशवासियों के लिए सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो लोग संविधान और लोकतंत्र पर खतरा होने की बात कह रहे हैं, ऐसे लोगों को वोट की ताकत से ऐसा करार जवाब दो कि भविष्य में इन पार्टियों के लोगों को झूठ का सहारा लेने से पहले कई बार सोचना पड़े। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा जहां 400 पार के साथ सत्ता पर काबिज होगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो वहीं हरियाणा की जनता भी सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर सत्ता में भागीदारी तय करेगी। डा. तंवर ने गांव दिवाना, रत्ताथेड़, रुपावाली, करंडी, मुस्साखेड़ा, शक्करपुरा, म्योंदकलां, चुहड़पुर, म्योंदखुर्द, चांदपुरा, सिधानी, साधनवास, जाखल व जाखल मंडी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रवीण गिल, रिंकू मान, सरदारी लाल, ईश्वर नैन, जगजीत हुड्डा, जगतार अमानी, वीरभान, रामदेव भारद्वाज व जीता कन्हड़ी सहित अनेक लोग मौजूद थे। इनके अलावा सरपंच इंदाछोई में सरपंच प्रतिनिधि सुनील, कृष्ण गढ़वाल, धर्मपाल कांटीवाल, विजेंद्र कुमार, शंकर लाल, कौर सिंह, डा. प्रेम कुमार, रामदयाल, कौर सिंह जांगड़ा, रामधारी, कुलदीप बिश्नोई, सुरेंद्र ग्रोवर, डा. प्रेम कुमार, महिपाल चंद्र, नेकी सिंहमार ने डा. तंवर व उनके साथ आए सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
*ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे बराला
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला पूरी तरह से आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित अनेक सभाओं में सांसद सुभाष बराला ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने काफिले को लेकर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनके समर्थन में भी जोरदार नारेबाजी की। सुभाष बराला ने डा. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश का हर गरीब, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग उन्नति की राह पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर उस व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है जो पंक्ति के कहीं आखिरी में खड़ा था। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब तक कोई भी ऐसा वर्ग शेष नहीं छोड़ा जो विकास में पिछड़ गया हो। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देते हुए सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का खाका खींचा तो ठीक वैसे ही मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास की नीति का चरितार्थ करते हुए हरियाणा को देश के अन्य राज्यों में बड़े उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं नीतियों की खातिर देश एवं प्रदेशवासियों को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहि
.png)