logo

रोहतक में किसान की हत्या, घर पर मारी गोली, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका, भाई के साथ बंटवारे का चल रहा था विवाद

Farmer murdered in Rohtak, shot at his house, suspicion of murder over land dispute, dispute going on with brother over partition
 
रोहतक में किसान की हत्या, घर पर मारी गोली, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका, भाई के साथ बंटवारे का चल रहा था विवाद

 रोहतक के गांव भैणी चंद्रपाल में एक किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर शाम को करीब साढ़े 7 बजे के आसपास की बताई जा रही थी। उस समय किसान घर पर ही था और उसकी छाती में गोली मार दी। हालांकि अभी तक गोली मारने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार यह हत्या जमीनी विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। मृतक का उसके भाई के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 
 मृतक की पहचान गांव भैण चंद्रपाल निवासी करीब 50 वर्षीय रूप सिंह के रूप में हुई है। जो सोमवार को घर पर ही था। इसी दौरान उसे गोली मार दी। गोली सीधी रूप सिंह की छाती में जा लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने रूप सिंह को संभाला और उपचार के लिए महम के अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 

जमीनी विवाद में हत्या
 महम पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि उन्हें भैण चंद्रपाल में रूप सिंह की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। अभी तक की जांच में जमीनी विवाद में हत्या करना सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">