किसानों का दिल्ली कूच; जींद-रोहतक रोड को पुलिस ने किया वन-वे सुरक्षा बल तैनात
किसानों का दिल्ली कूच
Feb 11, 2024, 21:16 IST
जींद-रोहतक रोड को पुलिस ने किया वन-वे
रोहतक : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी के प्रस्तावित दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने पंजाब से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।
जींद जिले की सीमा पर रोहतक पुलिस ने लाखनमाजरा के पास नाका लगा दिया है। साथ ही जींद-रोहतक राजमार्ग को दो किलोमीटर के दायरे में वन-वे कर दिया है।
आधी रात को यह फैसला लिया गया। इसके साथ जींद सीमा पर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी भी तैनात रहेंगे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now