logo

अशोक तंवर के निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल
xz
अशोक तंवर

सिरसा, 06 अप्रैल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अपने सिरसा प्रवास के दौरान सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अशोक तंवर के हुडा स्थित आवास पर पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों से मिले। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगभग 1 घंटे तक तंवर निवास पर रहे और कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।


पूर्व सीएम मनोहर लाल ने डाॅ. अशोक तंवर को एक अनुभवी राजनेता और यूथ आइकन बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और कहा कि अशोक तंवर के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। वे एक ऊर्जावान और मेहनती नेता हैं जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और इसके कार्यकर्ताओं को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि डाॅ. अशोक तंवर के भाजपा में आने से भाजपा में बहुत उत्साह और उमंग का माहौल है। उन्होंने सिरसा लोकसभा से सांसद रहते हुए अपने प्रयासों से इलाके के विकास के लिए बहुत काम किया है।


पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने 10 साल की अवधि में कायापलट करने का काम किया है। हर क्षेत्र में तरक्की और खुशहाली दी है। हमने अंतोदय की भावना से जो काम किया है, उसके परिणाम आ रहे हैं। हरियाणा का हर नागरिक आज खुशहाल जीवन जी रहा है। हर जिले में बिना किसी भेदभाव और बिना पर्ची बिना खर्ची के काम किया है जिसका हर नागरिक मुरीद है। हम चाहते हैं कि भविष्य में भी ऐसी सरकार काम करे जो आम आदमी के हित के लिए नीतियां बनाए। 


डाॅ. अशोक तंवर व उनकी धर्मपत्नी अवंतिका तंवर ने पूर्व सीएम मनोहर लाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया। डाॅ. तंवर ने कहा कि मनोहर लाल जी का व्यक्तित्व इतना आकर्षक है कि उन्होंने पूरे हरियाणावासियों के दिलों में जगह बनाई है। अंतोदय की उनकी योजना से पूरे प्रदेशवासी बहुत खुश हैं।


इस अवसर पर हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, नरेश मग्गू, अनिल चैहान, डाॅ. अशोक तंवर की बेटी अभिस्तदा, मीनू बजाज, नगर पार्षद नीतू सोनी, मदन लाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">