हड्डियों का नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर 7 को
Free bone consultation and check-up camp on 7th
Apr 6, 2024, 13:23 IST
सिरसा। शैल्बी हॉस्पिटल्स, जयपुर व लायंस क्लब सिरसा रेपिड के संयुक्त तत्वावधान में हड्डियों की नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर 7 अप्रैल को बरनाला रोड स्थित आयुष्मान फिजिकल थैरेपी क्लीनिक पर आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए आयुष्मान फिजिकल थैरेपी क्लीनिक के संचालक डा. विकास भारद्वाज ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. धीरज दुबे, वरिष्ठ रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीण गुप्ता व वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डा. विकास भारद्वाज अपनी बहुमूल्य सेवाएं देंगे। उन्होंने शिविर में आने वाले मरीजों से आह्वान किया कि वे अपने साथ पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और एक्सरे अवश्य लेकर आएं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)