गगनदीप सिंह बने हरियाणा प्रदेश युवा अध्यक्ष
Gagandeep Singh becomes Haryana State Youth President
Apr 2, 2024, 10:23 IST

सिरसा। नायक समाज की प्रदेश स्तरीय अह्म मीटिंग रेल भट्टू स्थित हुडा कांप्लेक्स के कान्वेंट सेंटर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फतेहाबाद से सुलतान सिंह पवार ने की। हरियाणा प्रदेश के संयोजक जगदीश नायक ने फूल मालाओं से सुलतान सिंह पवार का स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश के युवा संगठन की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से नियुक्त की गई, जिसमें सिरसा के गगनदीप को हरियाणा प्रदेश युवा अध्यक्ष, रामपाल नायक, हिसार को महासचिव, सुभाष ढाबी को फतेहाबाद का युवा जिलाध्यक्ष, जगसीर जाखल को टोहाना विधानसभा का युवा अध्यक्ष, सुरेंद्र रेल भट्टू को, उमेश कुमार को रतिया विधानसभा व संजीव खोखर को महासचिव नियुक्त किया गया है। गगनदीप सिंह ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेवारी संगठन की ओर से दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">