logo

गली-गली गूंज रहा गीत, सिरसा से होगी डा. अशोक तंवर की जीत भव्य रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने जय श्री राम व भारत माता के नारों से किया विजयीभव का उद्घोष

भीड़ के उत्साह व जोश ने तय की भाजपा की जीत
 
zax

सिरसा, 4 मई। सिरसा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सानिध्य में भव्य रोड शो निकाला गया। यह रोड शो नेहरु पार्क से आरंभ होकर जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक से होता हुआ अंबेडकर चौक पर पहुंचा। इस दौरान उत्साहित जनसैलाब ने भारत माता की जय, जय श्री राम से पूरा शहर गूंजायमान कर दिया। हाथों में भगवा झंडा लिए हुए भीड़ का उत्साह एवं जोश जाहिर कर रहा था कि एक बार फिर से सिरसा में कमल खिलने जा रहा है। इस दौरान सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार डा. अशोक तंवर

, राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सिरसा लोकसभा के प्रभारी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डा. कमल गुप्ता, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंद्र सिरसा, हिसार से भाजपा प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा सिरसा जिला की अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, फतेहाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व रामचंद्र कम्बोज, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, आदित्य देवीलाल, कप्तान मीनू बैनीवाल, भूपेश मेहता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। भाजपा के तमाम बड़े चेहरे डा. अशोक तंवर को विजयी बनाने के संकल्प के साथ इस रोड शो का हिस्सा बने और इस रोड शो की भव्यता, जोश एवं उत्साह का साक्षी प्रत्येक व्यक्ति बना और शहर, कस्बे, गली-गली अब एक गूंज रहा एक ही स्वर कि सिरसा से जीत रहे हैं अशोक तंवर। रोड शो के दौरान वक्ताताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और विजन के बारे में जनता को बताया तो पिछले दस वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को तथ्यों के साथ रखा।


चुनाव में यह मुद्दे हैं सबसे अधिक प्रभावी
सियासी पंडितों का मानना है कि सिरसा में करीब 19 लाख 24 हजार मतदाता हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों पर आधारित सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार भाजपा ने 3 लाख 9 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार यह आंकड़ा बढऩे की संभावना है। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सामाजिक, आर्थिक, विकास को लेकर उठाए गए कदमों के बाद भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। सियासी पंडित मानते हैं कि पिछले करीब दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक तरह से जो ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, उससे भाजपा का एक कोर वोट बैंक स्थापित हुआ। भगवान राम मंदिर, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्रहित से जुड़े मसले हैं, तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं वंशवाद की सियासत पर अंकुश लगाने जैसे सामाजिक मुद्दे हैं। इसी तरह से 14 करोड़ घरों में जल पहुंचाना, 1 करोड़ लखपति दीदी, करोड़ों गरीबों को आवास देना,

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना विकासपरक तथ्य हैं। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि विकासपरक मुद्दों व सकारात्मक सियासत की बदौलत एवं प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत छवि एवं साहसिक फैसले लेेने और प्रयोग करने की कार्यशैली ने आज करीब 24 से 26 फीसदी तक वोट हर संसदीय क्षेत्र में स्थापित कर दिया है। इसे भाजपा का हार्डकोर वोट कहा जा सकता है। पंजाब व राजस्थान से सटे सिरसा में यह एक कारक है। इसके अलावा भाजपा के पास सिरसा में 30 हजार पन्ना प्रमुख की टीम है। करीब एक दर्जन से अधिक समितियां हैं तो पूरा संगठन भी है। सियासी पंडित यह भी मानते हैं कि

डा. अशोक तंवर 2009 में सिरसा में सांसद बने और यहीं पर हुडा सैक्टर 20 में अपना घर बनाया। 15 वर्षों से सिरसा उन्होंने छोड़ा नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए इस चुनाव में अनेक गतिरोध हैं। कांग्रेस में आपसी गुटबाजी चरम पर है। छह नेता हुड्डा खेमे से हैं तो 6 किसी दूसरे गुट से। कांग्रेस के पास अपना संगठन नहीं है। न ही जिलाध्यक्ष है और न ही ब्लॉक अध्यक्ष हैं। वैसे भी जीत के लिए 7 लाख का आंकड़ा पार करना कांगे्रस जैसे सियासी दल के लिए नामुमकिन है। पिछली बार करीब 13 लाख 70 हजार वोट पोल हुए थे। इस बार करीब 14 लाख 20 हजार से लेकर साढ़े 14 लाख वोट पोल होने की उम्मीद है। ऐसे में भाजपा के पास 25 प्रतिशत हार्डकोर वोट बैंक के लिहाज से करीब 3 लाख 62 हजार वोट एक तरह से पहले दिन से ही साथ नजर आ रहा है और अब पिछले करीब 37 दिनों में सिरसा की सियासी पिच पर भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर की धुआंधार बैटिंग जारी है और ऐसे में कहा जा सकता है यहां का चुनाव दिलचस्प रहने वाला है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram