logo

गोहाना : मातूराम हलवाई के पोते की दुकान पर चली गोलियां मांगी 2 करोड़ की फिरौती

गोहाना: मातूराम हलवाई के पोते की दुकान पर चली गोलियां
 
अज्ञात बाइक सवारों ने किए कई राउंड फायर
 

पुरानी अनाज मंडी वाली दुकान पर हुई वारदात

एक दूधिए को लगी है गोली

जानकारी अनुसार गोहाना में पुरानी अनाजमंडी के पास मातू राम हलवाई की दुकान है। रविवार को यहां आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। हलवाई जलेबी व अन्य मिठाई बना रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर बदमाश यहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

मौके पर हड़कंप मच गया। इसके मालिक और अन्य कारिंदे छिप गए। इसी बीच दुकान पर पहुंचा दूधिया गोली लगने से घायल हो गया। माहरा गांव के बिजेंद्र को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। गोलियां लगने से बर्तन भी छलनी हो गए।
गोलियां चलाने के बाद बदमाश दुकान पर एक पर्चा फेंक गया है। इसमें दुकान के मालिक से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। पांच साल पहले भी इस प्रकार की वारदात हो चुकी है। इसमें बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था। दोबारा वारदात से पूरे गोहाना में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">
News Hub