तंवर के लिए घर घर जाकर प्रचार करेंगे, जहां भी डयूटी लगाई जाएगी जाएंगे: गोपाल कांडा
सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि सरसांई नाथ की नगरी में इस बार भारी मतों के अंतर से कमल का फूल खिलाना र्है उनकी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्य में लग गया है और वे भी घर घर जाकर भाजपा उम्मीदवाद अशोक तंवर के पक्ष में वोट की अपील करेंगे
, भाजपा हाईकमान जहां पर उनकी डयूटी लगाएगी वे जाएंगे क्योंकि हलोपा एनडीए का घटक है, दोनों पार्टियों की नीतिया और सोच एक जैसी है। इस बार मोदी का नारा अबकी बार 400 पार सार्थक होगा क्योंकि देश मोदी के साथ खड़ा है, मोदी ने विश्व में देश को जो सम्मान साढ़े नौ साल में दिलाया वह पिछले 65 सालों में भी नही मिल सका।
वे रविवार को हिसारिया बाजार स्थित हलोपा कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हलोपा का नारा है जन जन का सम्मान करेंगे जनहित में काम करेंगे। सारे कार्यकर्ता एक जुट है और मोदी के साथ खड़े है। वे और उनका संगठन भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर का विजयी बनाएंगे। मोदी धर्म के साथ राजनीति करते है और उनकी सोच कभी गलत हो ही नहीं सकती। एक सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के लिए वे घर घर जाकर वोट की अपील करेंगे जहां भी पार्टी उनकी डयूटी लगाएगी वे जाएंगे चाहे हरियाणा हो या देश का कोई दूसरा राज्य। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपना दिया हुआ वचन जरूर निभाते है चाहे उनके प्राण क्यों न चले जाए। कांडा बंधुओं और अशोक तंवर के एक साथ आने को लेकर पूछे सवार खट्टे मीठे अनुभव के बाद ये मिलन मिठासभरा रहा तो गोपाल कांडा ने कहा कि जब खट्टे का पता ही न हो तो मीठे का पता कैसे चलेगा।
किसानों द्वारा अशोक तंवर के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक गोपाल कांडा ने साफ कहा कि किसानों का विरोध नहीं हैै, जब भाई गोबिंद कांडा ने ऐलनाबाद उप चुनाव लड़ा था तब तो इससे भी ज्यादा विरोध हुआ था पर गोबिंद को रिकार्ड 60 हजार वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां किसानों की आड़ लेकर या उनका नाम लेकर किसानों को बदनाम करती है। किसान कभी नुकसान नहीं चाहता और न ही नुकसान के बारे में सोचता है। दूसरे दल सदा किसानों की आड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी अगर किसानों को बात करनी है तो वे तैयार है जहां कहे वहां चलने को तैयार हूं। क्या देर सवेर भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हलोपा उनकी पार्टी है जो एनडीए का घटक है यानि दोनों साथ हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब कोई दल नहीं है इनेलो और जेजेपी तो अब अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्होंने दावे के साथ कहा कि प्रदेश की दस की दस सीटों पर इनेलो और जजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। कुमारी सैलजा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब उसे कौन जानता है, वो जिनसे मिलती है बाद में उन्हें पहचानने से इंकार कर देती है। सिरसा में ऐसे कई परिवार है जहां पर सैलजा का आना जाना था पर दिल्ली या चंडीगढ़ में ऐसे परिवार के लोग सैलजा से मिले तो उन्हें पहचाने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता सनातन धर्म और देश के लिए मोदी के साथ है, भाजपा को 2019 में मिली जीत से भी बड़ी जीत इस बार मिलेगी।
कांग्रेस तो अब खत्म हो चुकी है:तंवर
एक सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है, ममता बनर्जी ने तो यहां तक कह दिया है कि इंडिक गठबंधन को 40 सीटे ही मिलेंगी। किसानों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर तंवर ने कहा कि कल भी ओढां क्षेत्र में किसानों से सामना हुआ था जिसमें कांगे्रस के कार्यकर्ता भी शामिल थे, उन्होंने कहा कि किसान भाजपा और मोदी का विरोध नहंी कर सकता, मोदी सरकार ने किसानों के खाते में किसी न किसी रूप में करीब पांच हजार करोड रुपये की राशि डलवाई है।
किसान, मजदूर और गरीब के बारे में जितना मोदी सोचते है और उनका भला करते है दूसरा राजनीतिक कल कभी ऐसा करना तो दूर सोच भी नहीं सकता। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज तो जेल में है और वे ही शोर मचा रहे है कि सरकार ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष अपनी जमानत बचाने के लिए लड़ रहा है। अंत में उन्होंने कहा- गोबिंद मेरो है गोपाल मेरो है हलोपा मेरी है।
.png)