logo

Government employee leave rules : कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका , सरकार ने बदला छुट्टियों से जुड़ा नियम , पूरी जानकारी यहा देखे

Government employee leave rules: The government gave a big shock to the employees, the government changed the rules related to leaves, see complete information here.
 
Government employee leave rules : कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका , सरकार ने बदला छुट्टियों से जुड़ा नियम , पूरी जानकारी यहा देखे 

नई दिल्ली: सरकार ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर कई सवालों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है. इसमें बताया गया है कि एक सरकारी कर्मचारी लगातार कितने दिनों तक छुट्टी ले सकता है और उसके बाद सेवा पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियों से जुड़े सभी सवालों का जवाब देते हुए एक FAQ जारी किया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के भ्रम को दूर करना और उन्हें सेवा की सभी शर्तों की जानकारी देना है। FAQ विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की पात्रता, अवकाश यात्रा रियायत, अवकाश नकदीकरण, ईएल का नकदीकरण, पितृत्व अवकाश जैसे मुद्दों पर सरकार की ओर से स्पष्ट जानकारी प्रदान करता है।

विदेश सेवा से जुड़े कर्मचारियों को छूट-

एफएक्यू के मुताबिक सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कोई कर्मचारी लगातार पांच साल से ज्यादा समय तक छुट्टी पर है तो उसकी सेवाएं समाप्त मानी जाएंगी. विदेश सेवा के अलावा किसी अन्य क्षेत्र में कोई सरकारी कर्मचारी यदि पांच साल से अधिक समय तक छुट्टी पर रहता है तो यह माना जाएगा कि उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को लगातार 5 साल से ज्यादा छुट्टी लेने की इजाजत नहीं होगी.

अवकाश नकदीकरण पर क्या हैं नियम-

सरकार ने FAQ में कहा है कि कर्मचारियों को पहले ही लीव इनकैशमेंट की मंजूरी दे देनी चाहिए, जो कि LTC के साथ करना सही होगा। कुछ मामलों में तय समय के बाद भी लीव इनकैशमेंट किया जा सकता है.

बच्चों की देखभाल के लिए शिशु देखभाल अवकाश भी केवल महिलाओं को ही दिया जाता है। अगर बच्चा विदेश में पढ़ रहा है या महिला कर्मचारी को उसकी देखभाल के लिए विदेश जाना है तो कुछ जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे यह छुट्टी मिल जाएगी।

पढ़ाई के लिए कितने दिन की छुट्टी-

सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसी कर्मचारी को अध्ययन अवकाश की जरूरत है तो वह पूरे सेवाकाल में इस मद में 24 महीने की छुट्टी ले सकता है. यह छुट्टियाँ एक साथ और अलग-अलग ली जा सकती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों को अध्ययन अवकाश के लिए 36 महीने का समय दिया जाता है। पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता के लिए 36 महीने की छुट्टी भी ली जा सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now