logo

अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों की जुगलबंदी से सरकारी खजाना हो रहा खाली : गुरलाल सिंह

Government treasury is becoming empty due to collusion between officials and transporters: Gurlal Singh
 
गुरलाल सिंह
रोजाना सरकार को लगाया जा रहा करोड़ों रुपए का चूना
 
सिरसा। कुछ ट्रांसपोर्टरों और अधिकतर टैक्स विभाग के कर्मचारियों की जबरदस्त जुगलबंदी से दिल्ली से सिरसा डबवाली से पंजाब तक रोजाना सरकार को 100 से 150 करोड़ का भारी भरकम चूना लगाया जा रहा है। समाजसेवी गुरलाल सिंह ने बताया कि कुछ टैक्स कर्मचारियों को मंथली पोस्ट के अनुसार दी जाती है, कुछ समय पहले इनकी शिकायत होने के बाद सीएम फ्लाइंग और विजीलेंस ने ज्वाइंट चेकिंग करने के बाद ट्रांसपोर्टरों की गाडिय़ों पर टैक्स चोरी के कारण भारी भरकम जुर्माना भी लगाया था, लेकिन टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का बाल भी बांका नहीं हुआ। चेकिंग के बाद अब फिर से कुछ महीने शांति के बाद (टैक्स चोरी) का गोरखधंधा परवान चढ़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। टैक्स चोरी की गाडिय़ों को पकडऩे की बजाय अधिकारियों से मिलीभगत करके रोजाना दिल्ली से सिरसा, डबवाली से होती हुई पंजाब में एंट्री कर रही है और अधिकारी हाथ पर हाथ रख कर गाडिय़ों को पकडऩे के नाम पर लीपापोती कर रहे हंै। हालांकि सीएम फ्लाइंग व विजीलेंस की संयुक्त जांच के बाद कुछ ट्रांसपोर्टरों पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी, लेकिन उल्टा अब पहले से और ज्यादा धड़ल्ले से जीएसटी की चोरी शुरू हो गई है। व्यापरियों से ओने पौने दामों में पूरे माल के पक्के ई-वे बिल लगाने की बजाय फर्जी बिल लगा कर कबूतरबाजी को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार से अनुरोध है कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर को यह मामला दिया जाये और टैक्स चोरी करने वालों की कॉल डिटेल निकलवाई जाए। जिससे ये साबित हो जाएगा कि आखिरकार अधिकारियों की चेकिंग के बाद कैसे इनके नाक के नीचे से गाडिय़ां निकल जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी उनका रवैया ढुल मुल रहा और बहाने बाजी के सिवाय कुछ नहीं किया जा रहा। सैल टैक्स के अधिकारी मोटी मंथली लेकर ट्रांसपोर्टरों को फायदा पहुंचाने के लिए महंगी आईटमों को सस्ता दिखाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाकर अपनी जेबें गर्म कर रहे है ।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now