logo

ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जल्द गिरदावरी करवाए सरकार : डा. सुशील इंदौरा

Government should get the damage caused due to hailstorm done soon: Dr. Sushil Indora
 
डा. सुशील इंदौरा
सिरसा। पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांगे्रस नेता डा. सुशील इंदौरा ने सरकार से जिले के अलग-अल क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी करवाकर मुआवजा जारी करने की मांग की है। जारी बयान में डा. इंदौरा ने कहा कि किसान हितैषी होने का दम भरने वाली सरकार के मुंह से ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर एक शब्द भी नहीं निकला, जिससे ये स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार केवल और केवल जुमलों की ही सरकार है। पहले तो बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए फसल बीमा योजना के नाम पर सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया। किसानों के खातों से बीमा राशि तो काट ली गई, लेकिन जब बात मुआवजा देने की आई तो बीमा कंपनियों ने हाथ खड़े कर दिए। और तो और सरकार ने किसानों के इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली। डा. इंदौरा ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों का रास्ता रोककर आम जनता और व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हठ धर्मिता छोड़ते हुए किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए और बातचीत के रास्ते से ही इस मसले का हल निकालना चाहिए। एमएसपी किसानों का हक है। उन्होंने बॉर्डर पर निहत्थे किसानों पर हमला करने को लेकर भी सरकार की निंदा की। पूर्व सांसद ने कहा कि इंटरनेट बंद होने से आम जनता और व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। इंटरनेट व रास्ते बंद कर सरकार जनता को भयभीत करना चाहती है, लेकिन देश व प्रदेश की जागरूक जनता इस सरकार की हरकतों को भली भांति समझ चुकी है और इस सरकार को सत्त्ता से बाहर करने के लिए बड़ी बेसब्री से लोकसभा व विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now