logo

ओलावृष्टि से किसानों की फसल पुरी तरह बर्बाद, किसानो को प्रति एकड़ 50 हजार रुपया मुआवजा दे सरकार- किरण चौधरी

Farmers' crops were completely destroyed due to hailstorm, government should give compensation of Rs 50 thousand per acre to farmers - Kiran Choudhary
 
ओलावृष्टि से किसानों की फसल पुरी तरह बर्बाद, किसानो को प्रति एकड़ 50 हजार रुपया मुआवजा दे सरकार- किरण चौधरी
किरण चौधरी ने किया तोशाम हल्के मे जनसम्पर्क, भाजपा पार्टी को छोड़कर सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता।
 

तोशाम, 04 मार्च,
 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने आज जनसम्पर्क के दौरान तोशाम हल्के के गांव मनसरवास, सुंगरपुर, खारियावास,
धारवानवास,  देवराला गामडी, 
देवराला, खापडवास, इंदीवाली , लाडियावाली, बिजलानावास, ढाब ढाणी, बाबरवास, चंदावास, लालावास, पोकरवास आदि गांव में  जनसभा को संबोधित किया व विभिन्न पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के घर जलपान किया।  विभिन्न गाँवों में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती किरण चौधरी ने कहा बीजेपी के नेता सिर्फ झूठी घोषणा करते हैं धरातल पर कुछ भी नहीं करते, उन्होंने कहा की जनता  इंतजार कर रही थी कब चुनाव का टाइम आए और हम इन बीजेपी के नेताओं को सबक सिखाएं।

किरण चौधरी ने कहा 2 दिन पहले हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल 100 प्रतिशत खराब हो चुकी है मैंने आज तोशाम हल्के में कुछ गांव में किसानों के खेतों में जाकर देखा औलावृष्टि से फसल पुरी तरह बर्बाद हो चुकी है  सरकार को बर्बाद हुई किसानों की फसलों की गिरदावरी करवा कर प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देना चाहिए, 
किरण चौधरी ने पानी पर बोलते हुए कहा जिनका नाम ले रहे हो उसे झूठा आदमी कोई नहीं है वो तो ऐसा आदमी है किसानो की मौत पर भी उनका मजाक बनाता है जो किसानों की बहन बेटियों पर भी टिप्पणी करता है इतनी घटिया मानसिकता है उसकी,  इन्होंने तो हरियाणा का पानी राजस्थान में भेजने का समझौता भी कर लिया था मैंने विधानसभा में आवाज उठाई और कहा हमारा सुख इलाका है हमारे किसानों के आंखों में पानी है पर खेतों में पानी नहीं है हमारा हरियाणा का जो पानी बारिश का है वह हम क्यों राजस्थान को दें, इनकी तो मनसा है कि सारा पानी हम बाहर भेज दें लेकिन  ऐसा हम कभी नहीं होने देंगे, किरण चौधरी ने कहा बिडोला माईनर है उसको 3 साल हो गए यह कहते हुए की हम पुनर्निर्माण कर रहे हैं पर कर कुछ नहीं रहे, इस नहर पर 15 गांव पड़ते  हैं फिर भी इसकी अनदेखी करते हैं  यह नहर चौधरी बंसीलाल ने बनवाई थी पर गठबंधन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है।
किरण चौधरी ने आयुष्मान कार्ड पर बोलते हुए कहा यह आयुष्मान कार्ड एक ढकोसला है एक महिला ने मुझे बताया मेरा आयुष्मान कार्ड है फिर भी  को पैसे देने पड़े। 

जनसम्पर्क के दौरान किरण चौधरी का विभिन्न गाँवों में पहुंचने पर बाईकों के काफ़िले  व फूलमालाओं से जोरदार सवागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">