logo

भाजपा के शासनकाल में दूसरे प्रांतों के लिए नजीर बना हरियाणा: निताशा राकेश सिहाग

Haryana became an example for other provinces during BJP rule: Nitasha Rakesh Sihag
 
भाजपा के शासनकाल में दूसरे प्रांतों के लिए नजीर बना हरियाणा: निताशा राकेश सिहाग
-जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
 
सिरसा, 1 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के नेतृत्व में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान सगन लाल, मोतीराम, कपिल अरोड़ा, अमर सिंह सैनी, बीरेंद्र सैनी, रामस्वरूप सैनी, नीरज सैनी, हेमंत सैनी, संतलाल सैनी, तुलसीराम सैनी, शिवम सैनी, मोहित सैनी, सतीश बजाज, विजय सैनी, संदीप कुमार, पृथवीराज चौहान, राणा सिंह, बाबूलाल, मोहन लाल वर्मा, सुनीता सैनी, पूजा सैनी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष राजेश जलंधरा, मंडल प्रभारी विजय सेठी, वार्ड 21 के पूर्व पार्षद सुशील कुमार मंडल उपाध्यक्ष, नरेश सोनी, डा. नौरंग वर्मा, डा. हरप्रीत सिंह व सदानंद विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका बजा है। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के यशस्वी नेतृत्व में हरियाणा दूसरे प्रांतों के लिए नजीर बन गया है। प्रदेश में बिना खर्ची और पर्ची के 1 लाख 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। आज मैरिट के आधार पर नौकरियां मिलने के बाद युवाओं के हुनर में भी निखार आया है और उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में 684 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है तो प्रधानमंत्री स्वामीत्व योजना के लागू होने से लाखों लोगों को अपने मकान का मालिकाना हक मिला है। निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि कोरोना के संकटकाल में देश ने वैक्सीन ईजाद की और 220 करोड़ वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम चलाया। 9 वर्षों में साढ़े 3 करोड़ जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान बनाकर दिए। बेटियों की सुरक्षा के नजरिए से 11 करोड़ 72 लाख इज्जतघरों का निर्माण किया गया। 2014 से पहले देश में 39 फीसदी घरों में शौचालय थे आज 100 फीसदी घरों में शौचालय हैं। 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को रसोई गैस सिलैंडर कनैक्शन दिए। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। आज 9300 जन औषधि केंद्रों के जरिए सस्ती दवा दी जा रही है। किसानों के लिए 6 हजार रुपए सम्मान निधि योजना शुरू की। देश में रिकॉर्ड 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए। इसी तरह से रिकॉर्ड 53,868 किलोमीटर लंबे हाइवे बनाए गए। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में आज हरियाणा भी देश की तर्ज सुशासन, विकास, पारदॢशता में नजीर बन गया है। मुख्यमंत्री की पहल के बाद हरियाणा में 1 लाख से अधिक युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई। सी.एम. विंडो के जरिए लगभग 9 लाख 40 हजार शिकायतों का समाधान किया गया है। ऑटो अपील सॉफ्टवेयर लागू करते हुए 31 विभागों की 319 सेवाएं ऑनलाइन की गई है। खास बात यह है कि ट्रांसफर पॉलिसी में भी पारदर्शिता लाई गई है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी हरियाणा के 40 विभागों की 214 काडर में लागू की गई है। नौकरी के लिए बार-बार आवेदन  से छुटकारा देने के लिए एकल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अब हरियाणा में जमीन के दस्तावेज से लेकर राशन कार्ड जैसी करीब 650 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। हरियाणा ने ई-सेवा में एक मिसाल पेश करते हुए अपने पड़ौसी राज्यों पंजाब और दिल्ली को कहीं पीछे छोड़ दिया है। अब एक क्लिक पर ही हरियाणा के लोगों को 650 से अधिक सेवाओं का फायदा मिल रहा है। जनसहायक एप्प, डॉयल 112, अटल सेवा केंद्र, सरल सेवा केंद्र, ग्रेन ए.टी.एम., ऑनलाइन चेंज लैंड ऑफ यूज व ऑनलाइन तबादला नीति ऐसे उदाहरण है, जिससे हरियाणा की तस्वीर और तकदीर पूरी तरह से बदल गई है। हरियाणा में 188,51 अटल सेवा केंद्र और 117 सरल केंद्रों के जरिए 649 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यही वजह है कि हरियाणा अब विदेशी तर्ज पर हाईटैक होने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram