logo

Haryana Flood : हरियाणा के सात जिलों में आई बाढ़, 554 गांव डूबे,छह लोगों की मौत, 3 लाख एकड़ फसल बह गई पानी में,

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से सोमवार देर रात करीब दो बजे पानीपत के नवादा और तामशाबाद में बांध टूट गया। गांव गढ़ी बेसिक, रामड़ा, तामशाबाद, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार का संपर्क टूट गया। गोयलां कलां में पशुओं को बचाने के प्रयास में किसान की जान चली गई और 10 गोवंशों की मौत हो गई।
hardum haryana news
Haryana Flood: Flood occurred in seven districts of Haryana, 554 villages submerged, six people died, 3 lakh acres of crops washed away in water,

Hardum Haryana News: यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से सोमवार देर रात करीब दो बजे पानीपत के नवादा और तामशाबाद में बांध टूट गया। गांव गढ़ी बेसिक, रामड़ा, तामशाबाद, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार का संपर्क टूट गया। गोयलां कलां में पशुओं को बचाने के प्रयास में किसान की जान चली गई और 10 गोवंशों की मौत हो गई

।तीन दिन तक लगातार बारिश के बाद मंगलवार को बारिश से तो राहत मिली लेकिन पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात ने नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचा दिया है। हरियाणा के सात जिलों के 554 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, घग्गर और मारकंडा नदियों का पानी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों के गांवों में भर गया है।

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से सोमवार देर रात करीब दो बजे पानीपत के नवादा और तामशाबाद में बांध टूट गया। गांव गढ़ी बेसिक, रामड़ा, तामशाबाद, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार का संपर्क टूट गया। गोयलां कलां में पशुओं को बचाने के प्रयास में किसान की जान चली गई और 10 गोवंशों की मौत हो गई। 
कुरुक्षेत्र में 10 से ज्यादा गांव में बाढ़ का पानी घुसा है। इसके अलावा 20 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। करनाल जिले के 24 गांव पानी में डूब गए हैं और इनमें से 11 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। पिछले 24 घंटे से शेरगढ़ टापू के पास करनाल-गंगोह मार्ग बंद है।

अंबाला जिले के 450 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 76 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है। बारिश के पानी में डूबने से अंबाला में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर शाम अंबाला छावनी बस स्टैंड से आ रहे 45 वर्षीय सुरेश कुमार की मोटरसाइकिल सरसेहड़ी गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई

उधर, यमुना का जल स्तर बढ़ने से सोनीपत में भी नदी किनारे के इलाकों पर जिला प्रशासन नजर रख रहा है। सिरसा में भी घग्गर का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिले में 24 घंटे में तीन हजार क्यूसेक तक नदी का जलस्तर बढ़ा है। बुधवार तक नदी का जलस्तर 15 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका है। किसान घग्गर के बीच में बने छोटे बांधों को मजबूत करने में किसान लगे हैं। 
हिमाचल में फंसे हरियाणा के 100 लोग
रेवाड़ी के गांव पदैयावास और घुड़कावास के चार युवा मनाली के कसोल में घूमने गए थे। मंगलवार को चारों युवकों ने परिजनों को सुरक्षित होने की सूचना दी।
सोनीपत से हिमाचल घूमने गया स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के 18 सदस्यों का दल कसोला के पास बरसानी में फंस गया है। इसमें बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी शामिल हैं।
रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 70 विद्यार्थी सोलंग में फंस गए हैं। विद्यार्थियों का यह दल एडवेंचर कैंप के लिए गया था।
भिवानी जिले के बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि, उनके पीएसओ, चालक व पीए के अलावा गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना का परिवार अब सुरक्षित जगह पर पहुंच गया है।
गृह मंत्री अनिल विज ने नाव में बैठ लिया जायजा
अंबाला छावनी और अंबाला शहर में अभी जलभराव जस का तस है। यहां पर पानी की निकासी का रास्ता नहीं बन पा रहा है। गृह मंत्री अनिल विज नाव में बैठकर अंबाला छावनी में अघोषित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now