logo

निवेश के लिए हरियाणा बना निवेशकों की पहली पसंद : डा. बनवारी लाल

- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम में की शिरकत
 
 डा. बनवारी लाल
रेवाड़ी, 11 फरवरी
हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान समय में हरियाणा निवेशकों के लिए निवेश करने की पहली पसंद है। देश और विदेश की अनेक कंपनियां हरियाणा में अपने उद्योग स्थापित कर रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है जिनमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल रविवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक संस्था की ओर से आयोजित वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सडक़ें, स्टॉप ड्यूटी में छूट इत्यादि पर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश की लाभप्रद भौगोलिक स्थिति, प्रगतिशील नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण आज हरियाणा वैश्विक निवेशकों के लिए शीर्ष पसंद बना हुआ है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश की लगातार बेहतरीन रैंकिंग और लोकेशन एडवांटेज के चलते जापानी सहित अन्य मल्टीनेशनल कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए लगातार रुचि ले रही हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी सहित अन्य एनसीआर एरिया आज इन्वेस्टमेंट के लिए पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कंपनी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे और दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें।
*केंद्रीय मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 😗
डा. बनवारी लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के 75वें जन्मदिन पर उनके निवास स्थान पर भेंट कर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिली है।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram