logo

Haryana News Sirsa : 58 बोतल अवैध शराब बरामद, दो शराब तस्कर काबू ।

Haryana News Sirsa: 58 bottles of illegal liquor recovered, two liquor smugglers arrested.
 
Haryana News Sirsa : 58 बोतल अवैध शराब बरामद, दो शराब तस्कर काबू । 
सिरसा........पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार अनुसार जिला भर में अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने विशेष अभियान के तहत दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जा से कुल 58 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की है । जिला की नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित पुत्र धर्मपाल निवासी गांव चाहरवाला को 24 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है । वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने मक्खन लाल पुत्र हरबंस लाल निवासी गुरु तेग बहादुर नगर,वार्ड नंबर 27 जेजे कॉलोनी सिरसा को 34 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया है । पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किए गए हैं । जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से भी आह्वान किया गया है, कि निसंकोच होकर अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के बारे में पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके ।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now