Haryana News Sirsa कुरुक्षेत्र व हरिद्वार के लिए रवाना हुआ बुजुर्गों का दल
Haryana News Sirsa group of elders left for Kurukshetra and Haridwar
Mar 4, 2024, 13:43 IST
सिरसा। फार्मर रूरल एवं इम्पावरमेंट सोसायटी ऑफ हरियाणा द्वारा चत्तरगढ़पट्टी में संचालित सीनियर सिटीजन होम के बुजुर्ग हरिद्वार व कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए प्रधान रघुबीर सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार सुबह रवाना हुए। आश्रम इंचार्ज सूबे सिंह दहिया (किरढाण) ने हरी झंडी दिखाकर बुजुर्गों के दल को रवाना किया। सूबे सिंह ने कहा कि सीनियर सिटीजन होम बुजुर्गों की सेवा को पूरी तरह से समर्पित है। बुजुर्गों की सेवा के साथ-साथ समय-समय पर तीर्थ स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाता है। इसी कड़ी में बुजुर्गों का दल आज सुबह रवाना हुआ है, जोकि हरिद्वार, कुरुक्षेत्र से होते हुए पांच दिनों बाद सिरसा वापिस लौटेगा। इस मौके पर अक्षय मेहरा, सुल्तान सैनी, संतलाल, जयसिंह, दीवानचंद, मुंशीराम, नरसी राम, संतरा देवी, नैना देवी, कुसुम दत्ता इत्यादि मौजूद थे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)
