logo

HARYANA NEWS UPDATE -PM मोदी को जान से मारने की धमकी,शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें,संसद में अडाणी मुद्दे पर हंगामा

PM मोदी को जान से मारने की धमकी
Today News Update : सुबह-सुबह देश-प्रदेश की बड़ी खबरें, फटाफट पढ़ें एक मिनट में पूरी जानकारी
HARYANA NEWS UPDATE

1 महाराष्ट्र CM के नाम का ऐलान आज संभव: फडणवीस के घर के बाहर लगे 'सदैव मुख्यमंत्री' के बैनर, शपथ लेते दिखाए गए

2 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित के बाद पहली बार नेहरू-गांधी परिवार के भाई-बहन की एक और जोड़ी सदन में नजर आएगी।  

3 लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका, दोहराया गया 71 साल पुराना इतिहास

4 महाराष्ट्र में आज सीएम के लिए अमित शाह के साथ देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे,और अजित पवार के साथ दिल्ली में बैठक,आज देर रात यहां कल तक महाराष्ट्र में नया मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

5 संसद में अडाणी मुद्दे पर हंगामा: विपक्ष का नारा- देश को लूटना बंद करो; धनखड़ बोले- संसदीय विवाद लोकतंत्र को कमजोर करता

6 PM मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन आया; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

7 बिखर जाएगा MVA गठबंधन  उद्धव से 'एकला चलो' की मांग कर रहे पार्टी विधायक, बढ़ रहा दबाव

8 शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उन्हें अपने पिता एकनाथ शिंदे पर गर्व है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। श्रीकांत ने कहा कि मेरे पिता ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को दरकिनार करते हुए "गठबंधन धर्म" का पालन करने का उदाहरण पेश किया है।

9 लोग त्रस्त और सरकार आंकड़ों की बाजीगरी करने में मस्त', महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

10 पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से भरा खजाना, पांच साल में 36 लाख करोड़ कमाए; क्रूड सस्ता फिर भी राहत नहीं,कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पेट्रोल और डीजल पर बेतहाशा टैक्स, ड्यूटी और सैस लगाकर मोदी सरकार ने आम जनता से लाखों करोड़ों रुपए लूटे हैं।

11 बजट सत्र तक बढ़ाया गया वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित समिति का कार्यकाल, संसद में प्रस्ताव पास

12 जालोर में दर्दनाक हादसा: स्कूल कंस्ट्रक्शन के दौरान दीवार ढही, मलबे के नीचे दबे चार मजदूर; तीन की हुई मौत

13 अजमेर: किशनगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रयास से मिली सफलता

14 दिल्ली में जोरदार धमाका, तेज आवाज के साथ उठा धुआं; मौके से मिला सफेद पाउडर, जांच में जुटी पुलिस

15 दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन कामकाज नहीं होगा

16 भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर, निफ्टी एक बार फिर से 24 हजार के निचे स्तर पर कर रहा है कारोबार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">